लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसा: हवलदार सतपाल राय का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल लाया गया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:17 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 12 दिसंबर तमिलनाडु में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए थलसेना के हवलदार सतपाल राय की पार्थिव देह को यहां रविवार को बागडोगरा हवाई अड्डे लाया गया।

तमिलनाडु के कुन्न्नूर में हुए हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और हवलदार राय समेत 13 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सांसद राजू बिष्ट, पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री गौतम देब और राज्य के सरकारी अधिकारियों ने हवलदार राय को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजे सेना के ट्रक के जरिए दार्जिलिंग शहर के पास तकदह स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जनरल रावत की सुरक्षा में तैनात राय का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। राय 2001 में थलसेना में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत