लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः पूरे राज्य में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी; 26 जिलों में स्कूलों, कॉलेजों को बंद किया गया

By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2022 07:31 IST

तमिलनाडु के कई इलाकों में रात भर हुई बारिश शुक्रवार और शनिवार को भी जारी रही। तंजावुर जिला एवं दक्षिणी रामनाथपुरम सहित विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कावेरी डेल्टा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट, तटीय क्षेत्रों और चेन्नई के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार की रात को रुक-रुक कर बारिश होने से राज्य के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया चेन्नई सहित कम से कम 26 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं।आईएमडी ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 13 नवंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

चेन्नईः भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मद्देनजर राज्य के कम से कम 26 जिलों ने चेन्नई सहित स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। आईएमडी ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 13 नवंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कई इलाकों में रात भर हुई बारिश शुक्रवार और शनिवार को भी जारी रही। तंजावुर जिला एवं दक्षिणी रामनाथपुरम सहित विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कावेरी डेल्टा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट, तटीय क्षेत्रों और चेन्नई के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।

गुरुवार की रात को रुक-रुक कर बारिश होने से राज्य के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया और अवादी-पूनामल्ली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, नागपट्टनम, कांचीपुरम, चेन्नई और तिरुवल्लूर सहित जिलों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सात से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में मध्यम बारिश हुई। चेन्नई सहित कम से कम 23 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद थे और धरमपुरी एवं शिवगंगा सहित छह जिलों में स्कूल बंद थे। पड़ोसी पुड्डुचेरी में गुरुवार रात से भारी बारिश हुई। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

टॅग्स :Tamil Naduभारतीय मौसम विज्ञान विभागIMD India Meteorological Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया