लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के बाद अब इस राजनेता का कोरोना वायरस का टेस्ट आया पॉजिटिव, डॉक्टरों ने दी होम आइसोलेशन की सलाह

By सुमित राय | Updated: August 2, 2020 18:14 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्यपाल को होम आइसोलेशन  में रहने सलाह दी गई है।हालांकि अस्पताल की एक टीम द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी।

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह बड़े राजनेताओं को अपनी चपेट में लेने लगा है। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्यपाल को होम आइसोलेशन  में रहने सलाह दी गई है और अस्पताल की एक प्रोफेशनल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी। राज्यपाल का टेस्ट चेन्नई के कावेरी अस्पताल में किया गया है।

अस्पताल के अधिकारी ने बताया, "राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह एसिम्टोमैटिक (बिना लक्षण) और क्लिनिकली स्टेबल हैं। संक्रमण के हल्के लक्षण होने के कारण उन्हें घर में अलग रहने की सलाह दी गई है और कावेरी अस्पताल की एक टीम निगरानी करेगी।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पाए गए कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने तबीयत सही नहीं लगने पर डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना जांच करवाया रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके साथ ही अमित शाह ने ट्वीट में लिखा कि मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

भारत में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 65.44 प्रतिशत

भारत में कोविड-19 वैश्विक महामारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या रविवार को 11 लाख से अधिक हो गई जिनमें से 51,000 मरीज 24 घंटे में स्वस्थ हुए जो अभी तक सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 65.44 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस से अब भी 5,67,730 लोग संक्रमित हैं जो कुल मामलों का 32.43 प्रतिशत है।

सभी संक्रमित लोग या तो अस्पतालों में चिकित्सा निगरानी में हैं या घर पर पृथक-वास में रह रहे हैं। एक दिन में 51,225 मरीजों के स्वस्थ होने और अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के साथ भारत में इस संक्रामक रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या 11,45,629 हो गई है और कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5,77,899 है, जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है।

टॅग्स :अमित शाहकोरोना वायरसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए