लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Exit Polls 2021: तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के संकेत, DMK के नेतृत्व में बन सकती है सरकार

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 22:01 IST

Tamil Nadu Exit Polls 2021: तमिलनाडु में DMK के सत्ता में वापसी के संकेत जताए जा रहे हैं। कई एग्जिट पोल में ये अंदेशा जताया गया है कि AIADMK गठबंधन को करारी हार मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएबीपी न्यूज- सीवोटर के अनुसार डीएमके को इस बार 160 से 172 सीटें मिलने का अनुमानइंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक डीएमके को 175 से 195 सीटें भी मिल सकती हैंन्यूज-24-टुडे चाणक्य के अनुसार डीएमके गठबंधन को 175 सीटें मिलने का अनुमान

पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के मतदान के बाद गुरुवार शाम आए एग्जिट पोल में तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के इस बार आसार जताए जा रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य की सत्ताधारी AIADMK गठबंधन को करारी हार झेलनी पड़ सकती है। बीजेपी ने राज्य में AIADMK के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार यानी 2016 में यहां AIADMK गठबंधन को 134 सीटें मिली थी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी थी। वहीं डीएमके 98 सीटों पर सिमट गया था। हालांकि इस बार तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है।

Tamil Nadu Exit Polls 2021: डीएमके को मिल सकता है प्रचंड बहुमत

कई सालों तक तमिलनाडु की राजनीति के दिग्गज चेहरे जयललिता और एम. करूणानिधि के बिना इस बार यहां चुनाव लड़ा गया है। ऐसे में तमिलनाडु की राजनीति पर लोगों की खास नजर है।

बहरहाल, एबीपी न्यूज- सीवोटर के अनुसार डीएमके को इस बार 160 से 172 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एआईएडीएमके को 58 से 70 सीटों के बीच संतोष करना पड़ सकता है।

ऐसे ही इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार एआईएडीएमके को केवल 38-54 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, डीएमके की सीटों का आंकड़ा 175 से 195 के बीच रह सकता है।

न्यूज-24-टुडे चाणक्य के सर्वे के मुताबिक भी डीएमके गठबंधन को 175 सीटें मिलने का अनुमान है। एआईएडीएमके को 57 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 

रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स ने डीएमके को 160 से 170 सीटें दी है। दूसरी ओर एआईएडीएमके को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान है। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?