लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए लगभग 1,117 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:24 IST

Open in App

चेन्नई, एक फरवरी जनवरी में हुई बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तमिलनाडु सरकार राज्यभर में 11.43 लाख किसानों को सहायता के तौर पर 1,116.97 करोड़ रुपये देगी।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने एक वक्तव्य में कहा कि सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में दी जाएगी।

पलानीस्वामी ने कहा कि इस महीने हुई भारी बारिश के कारण, कुल 6,62,689 हेक्टेयर कृषि फसल और 18,645 हेक्टेयर बागवानी फसल नष्ट हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सरकार ने निवार और बुरेवि चक्रवातों से प्रभावित हुए किसानों को राज्य आपदा राहत कोष के दिशा निर्देशों से ज्यादा सहायता देने की घोषणा की थी।”

तदनुसार, बारिश से सिंचित धान की फसल और अन्य फसलों के लिए सहायता राशि 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ा कर 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन से पांच फरवरी के बीच केंद्रीय दल, फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए फिर से तमिलनाडु का दौरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों