लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: भाजपा ने ईडी हिरासत में मंत्री बालाजी के उठे सीने के दर्द को बताया 'ड्रामा', कहा- "सीएम स्टालिन उन्हें फौरन मंत्री पद से बर्खास्त करें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2023 08:51 IST

तमिलनाडु में बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के ईडी द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद उपजे घटनाक्रम पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे डीएमके पार्टी का ड्रामा करार दिया है। बालाजी ने हिरासत में सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने सेंथिल बालाजी के अस्पताल में भर्ती होने को डीएमके का नाटक बताया भाजपा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मंत्री बालाजी को पद से बर्खास्त किये जाने की मांग की ईडी ने मंत्री बालाजी को जैसे ही हिरासत में लिया, उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत, अभी वो अस्पताल में हैं

चेन्नई: तमिलनाडु की सियासत में बुधवार तड़के उस वक्त भारी हलचल मची जब प्रवर्तन निदेशालय ने सूबे के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को कथिततौर से कई प्रकार की आर्थिक विसंगतियों और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके फौरन बाद मंत्री बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तमिलनाडु भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आयी है। भाजपा ने इसे सत्ताधारी पार्टी डीएमके का नाटक करार दिया है और ईडी के एक्शन को सही ठहराते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मांग की है कि वो बालाजी को फौरन मंत्री पद से बर्खास्त करें और उन्हें ईडी के साथ जांच में सहयोग का आदेश करें।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायण थिरुपति ने कहा, "यह डीएमके का ड्रामा है। ईडी ने सेंथिल बालाजी को पूछताछ के लिए बुलाया, वे एक मंत्री हैं और जांच में सहयोग करना उनका कर्तव्य है। मैं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मांग करता हूं कि सेंथिल बालाजी को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करें और जांच के साथ सहयोग करें।"

मालूम हो कि बुधवार तड़के जैसे ही इस बात की खबर मिली की मंत्री सेंथिल बालाजी को ईडी ने अपने हिरासत में लिया है। उसके कुछ देर बाद ही सूचना मिली की मंत्री बालाजी अस्वस्थ्य हो गये हैं और ईडी के अधिकारी उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल ले गये।

डीएमके नेता जैसे ही अस्पताल पहुंचे, वहां पर और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ मंत्री बालाजी सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल के बाहर जमे भारी संख्या में उनके समर्थक ईडी के एक्शन का विरोध कर रहे थे।

मंत्री बालाजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए डीएमके सांसद और वकील एनआर एलांगो ने कहा कि उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

इसके साथ ही स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इस पूरे प्रकरण पर कहा, 'सेंथिल बालाजी का इलाज चल रहा है। हम इस मसले को कानूनी तौर पर निपटेंगे। डीएमके भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की धमकी भरी राजनीति से डरने वाले नहीं हैं।'

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयEDएमके स्टालिनMK StalinBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया