लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: बीजेपी के राज्य सचिव एसजी सूर्या मदुरै से गिरफ्तार, पार्टी ने की कार्रवाई की निंदा

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2023 09:05 IST

मदुरै पुलिस ने शनिवार को तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को सुबह-सुबह गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमदुरै कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के सांसद सु वेंकटेशन के खिलाफ बयान देने की पृष्ठभूमि में गिरफ्तारी हुई है।भारतीय जनता पार्टी के राज्य सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार कर लिया हैभाजपा ने इस कार्रवाई की अलोचना की है

मदुरै: तमिलानडु के मदुरै से शनिवार को पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के राज्य सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह-सुबह ये कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को लेकर भाजपा की ओर से कड़ी आलोचना की गई है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी के राज्य सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है।

उनकी एकमात्र गलती कम्युनिस्टों, डीएमके के सहयोगियों के बुरे दोहरे मानकों को उजागर करना था ... ये गिरफ्तारियां हमें नहीं रोकेंगी और हम असहज सच्चाई के वाहक बने रहेंगे।

गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राज्य के मंत्री वी सेंथिल बालाजी को नौकरी रैकेट घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

अब इस गिरफ्तारी के कारण राज्य में सियासत तेज हो सकती है। बीजेपी लगातार इस कार्रवाई की निंदा कर रही है। बीजेपी नेता की ओर से जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को आलोचना का सामना किए बिना लगातार इस तरह गिरफ्तार करना एक निरंकुश प्रवृत्ति है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस तरह के दमन से पंगु नहीं बनाया जा सकता है। हमारी आवाज हमेशा लोगों के लिए साहसपूर्वक गूंजती रहेगी।

बीजेपी ने डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि डीमएके विचारों के साथ आलोचना का मुकाबला करने में असमर्थ, असंतुष्टों को गिरफ्तार करती है और उनकी आवाज़ को चुप कराने की कोशिश करती है। तमिलनाडु में सरकार की गतिविधियों की आलोचना करने वाले को गिरफ्तार करने की एक अलोकतांत्रिक प्रवृत्ति है। सरकार को याद रखना चाहिए कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संरक्षक के रूप में खुद को पेश कर सभी असहमत आवाजों को दबाने की कोशिश लंबे समय तक नहीं चलेगी।

टॅग्स :Tamil Naduमदुरैmadurai-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया