लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता का आरोप, 'तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई हेलिकॉप्टर में बड़ी मात्रा में नकदी लेकर कर्नाटक पहुंचे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2023 20:06 IST

कर्नाटक कांग्रेस के नेता विनय कुमार सोराके ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई पर आरोप लगाया है कि वो कथिततौर पर हेलिकॉप्टर में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ कर्नाटक पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई पर लगे बेहद गंभीर आरोपकर्नाटक कांग्रेस ने अन्नामलाई पर कथितरूप से बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने का आरोप लगाया कांग्रेस नेता वीके सोराके ने कहा कि अन्नामलाई हेलिकॉप्टर से नकदी लेकर उडुपी पहुंचे हैं

बेंगलुरु:कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। कर्नाटककांग्रेस के नेता विनय कुमार सोराके ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई पर आरोप लगाया है कि वो कथिततौर पर हेलिकॉप्टर में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ कर्नाटक पहुंचे हैं।

कांग्रेस नेता सोराके ने कर्नाटक के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख पर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि वो एक हेलीकॉप्टर में भारी मात्रा में नकदी से भरा एक बैग लेकर कर्नाटक आये हैं। के अन्नमलाई न केवल तमिलनाडु भाजपा के चीफ हैं बल्कि वो कर्नाटक भाजपा चुनाव के प्रभारी भी हैं।

कर्नाटक के कौप निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार सोराके ने कहा कि भाजपा नेता अन्नामलाई हेलीकॉप्टर से ये सारा रुपया लेकर कथिततौर पर उडुपी पहुंचे। जिसकी शिकायत उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को दे दी है।

कांग्रेस नेता विनय कुमार सोराके ने यब बात उडुपी से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसाद राज कंचन के नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस भवन में पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद कही। सोराके ने कहा कि भाजपा ने केवल झूठे राजनीतिक प्रचार के सहारे बीते विधानसभा चुनाव में तटीय जिले से सारी सीटें जीत ली थी लेकिन इस बार उनकी यह साजिश काम में नहीं आयेगी।

मालूम हो कि इससे पहले बीते रविवार को तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई एक अन्य आरोप में भी फंसे थे। तमिलनाडु में सत्ताधारी दल डीएमके ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई को 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा था। डीएमके ने अन्नामलाई को यह नोटिस उनके द्वारा खोली गई 'डीएमके फाइलें' के बदले भेजी थी।

उस फाइल में अन्नामलाई ने बीते शनिवार को डीएमके के परिवार के सदस्यों, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किया था। इस संबंध में अन्नामलाई को कानूनी नोटिस भेजते हुए डीएमके सचिव आरएस भारती ने कहा था कि अन्नामलाई ने बेहद आपत्तिजनक तरीके से डीएमके और उसके नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रहे थे। इसलिए उन्हें बतौर हर्जाना 500 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है।

पार्टी की ओर से भेजी गई नोटिस में भाजपा प्रमुख अन्नामलाई से मांग की गई थी कि वो अपने इस कार्य के लिए मांफी मांगे और डीएमके पर लगाये सभी आरोपों को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फौरन हटाएं। नोटिस में कहा गया था कि अगर के अन्नामलाई नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर आपराधिक प्रक्रियाओं के तहत मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Tamil Naduकर्नाटकउडुपी चिकमगलूरकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए