लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः इलेक्शन में कमाल दिखाएंगे विजय, डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने कहा- अभी 8 माह बाकी, देखिए आगे-आगे होता क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 15:21 IST

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: विजय (जो तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख हैं) के चुनावी मैदान में उतरने का 2026 के विधानसभा चुनाव पर असर पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआप पत्रकार हमेशा गठबंधन और विजय के बारे में ही क्यों पूछते हैं?क्या जनता के मुद्दों पर बात नहीं की जानी चाहिए?आदमी की समस्याओं का समाधान करने के लिए उत्सुक है।

तूतुकुड़ीः डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता से नेता बने विजय का अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में प्रभाव रहेगा। उन्होंने संकेत दिया कि अभिनेता का चुनाव में उतना निराशाजनक प्रदर्शन नहीं रहेगा, जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पति एवं डीएमडीके के संस्थापक ने 2006 के चुनाव में अकेले चुनाव लड़ा था और राज्य का ध्यान आकर्षित किया था। प्रेमलता ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कैप्टन (विजयकांत को प्यार से इसी नाम से पुकारा जाता है) ने 2006 में अकेले चुनाव लड़ा था और हममें से बाकी लोगों ने भी गठबंधन के बिना सभी 234 सीट पर चुनावी मैदान में पदार्पण किया था। इसी तरह, विजय (जो तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख हैं) के चुनावी मैदान में उतरने का 2026 के विधानसभा चुनाव पर असर पड़ेगा।"

तमिल फिल्म स्टार विजयकांत ने अपनी पार्टी देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) की शुरुआत के एक साल बाद चुनाव लड़ा था, जिसमें केवल उन्होंने वृद्धाचलम निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी, जबकि उनकी पार्टी के अन्य सभी उम्मीदवार हार गए थे। जब एक पत्रकार ने चुनावी गठबंधन पर उनकी पार्टी की स्थिति के बारे में पूछा तो प्रेमलता स्पष्ट रूप से नाराज हो गईं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी चुनाव से पहले अपने रुख की घोषणा करेगी। प्रेमलता ने कहा, ‘‘चुनाव में अभी आठ महीने बाकी हैं। हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के समय ही गठबंधन पर अपना रुख जाहिर करेंगे। आप पत्रकार हमेशा गठबंधन और विजय के बारे में ही क्यों पूछते हैं?

क्या जनता के मुद्दों पर बात नहीं की जानी चाहिए?’’ उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए और एक राजनीतिक दल के रूप में डीएमडीके आम आदमी की समस्याओं का समाधान करने के लिए उत्सुक है।

टॅग्स :Tamil Nadu Assemblyएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?