लाइव न्यूज़ :

'चीन के साथ गतिरोध पर देश को विश्वास में लें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री', कांग्रेस की अपील

By स्वाति सिंह | Updated: September 5, 2020 17:11 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि सरकार पूरी वस्तुस्थिति से देश का अवगत कराएगी। सरकार के भीतर से ही कई बार विरोधाभासी बयान आते हैं जिससे चिंता होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि चीन के साथ विभिन्न स्तरों पर हुई बातचीत का नतीजा क्या निकला?

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि वह चीन के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर देश को विश्वास में लें। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि चीन के साथ विभिन्न स्तरों पर हुई बातचीत का नतीजा क्या निकला?

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को चीन के रक्षा मंत्री से बातचीत की। इससे पहले विदेश मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष से बात की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने चीनी समकक्ष से दो बात की। राजदूत के स्तर पर कई बार बातचीत हुई। इन बातचीत का नतीजा क्या निकला?’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी और रक्षा मंत्री जी, देश को विश्वास में लीजिए। यह बताइए कि चीन हमारी सरजमीं से कब्जा कब छोड़ेगा? चीन से कब आंखों में आंख में डालकर बात होगी?’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि सरकार पूरी वस्तुस्थिति से देश का अवगत कराएगी। सरकार के भीतर से ही कई बार विरोधाभासी बयान आते हैं जिससे चिंता होती है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीद भी करती है कि सरकार इस मामले का बातचीत से हल निकालेगी और देश की संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे से मुलाकात की। अधिकारियों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष से दो टूक कहा कि चीन ने लद्दाख में यथा स्थिति बदलने की कोशिश की, जो द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहचीनरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर