ताजदार बाबर का निधन, राहुल ने दुख जताया

By भाषा | Published: October 2, 2021 01:02 PM2021-10-02T13:02:32+5:302021-10-02T13:02:32+5:30

Tajdar Babar passed away, Rahul expressed grief | ताजदार बाबर का निधन, राहुल ने दुख जताया

ताजदार बाबर का निधन, राहुल ने दुख जताया

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 85 साल की थीं।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार ने आज सुबह अंतिम सांस लीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ताजदार बाबर जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।’’

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा, ‘‘दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री ताजदार बाबर जी, जिन्हें हम प्यार से मम्मी संबोधित करते थे, आज हमारे बीच नहीं रही। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं अपने श्री चरणों में स्थान दे। विनम्र श्रद्धांजलि!’’

उल्लेखनीय है कि ताजदार बाबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहने के साथ ही मिंटो रोड और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों से विधायक भी रहीं। वह लंबे समय तक नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tajdar Babar passed away, Rahul expressed grief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे