लाइव न्यूज़ :

हत्या के आरोपी शंभूलाल रैगर को बनाया हीरो, रामनवमी के जुलूस में जमकर हुआ महिमामंडन

By भाषा | Updated: March 28, 2018 03:35 IST

रामनवमी के जुलूस में कई झांकियों को शामिल किया गया था। इनमें से एक रैगर को समर्पित थी। इस झांकी में हत्या के आरोपी की वेशभूषा में एक व्यक्ति सिंहासन पर बैठा नजर आ रहा था

Open in App

जोधपुर, 28 मार्चः रामनवमी के अवसर पर रविवार को दक्षिणपंथी समूहों द्वारा निकाले गये जुलूस में मुस्लिम व्यक्ति अफराजुल की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी शंभूलाल रैगर का महिमामंडन किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रैगर राजस्थान के राजसमंद जिले में अफराजुल की गला रेत कर हत्या के मामले में आरोपी है और फिलहाल जेल में बंद है।

जुलूस में कई झांकियों को शामिल किया गया था। इनमें से एक रैगर को समर्पित थी। इस झांकी में हत्या के आरोपी की वेशभूषा में एक व्यक्ति सिंहासन पर बैठा नजर आ रहा था और उसके हाथ में फावड़ा था। वहीं एक व्यक्ति उसके सामने पीड़ित की तरह लेटा है।

झांकी के साथ एक पोस्टर भी था, जिस पर लिखा हुआ था, 'हिंदू भाइयों जागो, अपनी बहन-बेटी बचाओ, लव जिहाद से देश को आजाद कराना चाहिए।' झांकी में रैगर की एक ऐसे हिन्दू के रूप में प्रशंसा की गयी, जिसने लव- जिहाद के खिलाफ लड़ने की कोशिश की।

कुछ आयोजकों ने घृणा-अपराध के आरोपी की झांकी को शामिल किये जाने का बचाव भी किया। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी महावीर सिंह ने 'लव-जिहाद' को बड़ा और गंभीर विषय बताते हुए कहा कि अगर सरकार इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करती है और इस संबंध में कानून नहीं बनाती है तो देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

इसी प्रकार शिवसेना पदाधिकारी हरि सिंह ने रैगर के कृत्य पर गर्व जताया। इस बीच पुलिस हरकत में आ गई है और उसने घटना के बारे में जानकरी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब