लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी और अमित शाह के बीच बैठक, मंत्रियों के नाम पर माथापच्ची

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2019 12:09 IST

अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, वीके सिंह, रामविलास पासवान जैसे नाम भी संभावित मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और अमित शाह के बीच शपथ ग्रहण समारोह से पहले बैठकप्रधानमंत्री आवास पर मोदी-शाह की बैठक, शाम 7 बजे पीएम मोदी है शपथग्रहण

पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ गुरुवार शाम राष्ट्रपति भवन में लेंगे। हालांकि, इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच सूत्रों के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी के बीच अहम बैठक से मंत्रिमंडल के नाम फाइनल हो सकते हैं। पिछसे 24 घंटे में पीएम मोदी और शाह के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है। दिलचस्प ये है कि शाह खुद भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की रेस में हैं।

अमित शाह साल 2014 से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पिछले 5 सालों में उन्होंने सफलतापूर्वक पार्टी का संचालन किया है। साथ ही पिछले पांच सालों में कई चुनाव में बीजेपी को जबर्दस्त सफलता मिली है। अमित शाह ने भी इस बार गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की। बहरहाल, सूत्रों के अनुसार अमित शाह को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है।

संभावित मंत्रियों की लिस्ट में ये नाम भी शामिल

अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, वीके सिंह, रामविलास पासवान जैसे नाम भी शामिल हैं, जिनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना पक्का माना जा रहा है। खासकर स्मृति ईरानी को भी अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

वित्त मंत्रालय किसे मिलेगा?

यह देखना दिलचस्प होगा। अरुण जेटली ने एक दिन पहले बुधवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए साफ कर दिया वे इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी ने भी जेटली की चिट्ठी के बाद बुधवार शाम उनसे मुलाकात की। इन सबके बीच कई सूत्र अमित शाह को वित्त मंत्रालय का प्रबल दावेदार बता रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। 

बीजेपी के सहयोगी दलों की बात करें तो शिवसेना ने अरविंद सावंत का नाम सामने रख दिया है। शिवसेना की ओर से मोदी मंत्रिमंडल में वह शामिल होंगे। दूसरी ओर, एलजेपी से राम विलास पासवान का नाम भी तय है। इन सबके बीच कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कैबिनेट में दो पोस्ट मांगी है। अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल या उनके पति सुखबीर बादल को जगह दी जा सकती है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमाररामविलास पासवानराजनाथ सिंहस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं