लाइव न्यूज़ :

'स्वरा भास्कर की शादी कानूनी रूप से वैध लेकिन गैर-इस्लामिक', इस्लामिक विद्वान के ट्वीट से छिड़ा विवाद

By शिवेंद्र राय | Updated: February 18, 2023 21:00 IST

16 फरवरी को अपनी शादी की जानकारी देते हुए स्वरा ने बताया था कि कोर्ट मैरिज की अर्जी उन्होंने 6 जनवरी 2023 को दी थी और करीब 40 दिनों बाद दोनों लीगली पति-पत्नी बन गए हैं। अमेरिका के शिकागो में रहने वाले इस्लामिक विद्वान यासिर नदीम अल वाजिदी ने स्वरा और फहाद की शादी को कानूनी रूप से वैध लेकिन गैर इस्लामिक बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक विद्वान ने स्वरा भास्कर की शादी को बताया गैर-इस्लामिकयासिर नदीम अल वाजिदी ने कहा- ये सार्वजनिक रूप से किया गया गुनाहअमेरिका के शिकागो में रहते हैं यासिर नदीम अल वाजिदी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को समाजवादी पार्टी के फहाद अहमद के साथ शादी की जानकारी दी थी। स्वरा और फहाद ने कोर्ट मैरिज किया और दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

अब स्वरा और फहाद की शादी पर अमेरिका के शिकागो में रहने वाले इस्लामिक विद्वान यासिर नदीम अल वाजिदी ने कुछ ऐसा कहा है जिससे विवाद हो गया है। दरअसल यासिर नदीम ने दोनों की शादी को कानूनी रूप से वैध लेकिन गैर इस्लामिक बताया है।  यासिर नदीम ने ट्वीट किया, "यदि स्वरा भास्कर मुस्लिम नहीं हैं और उनके पति मुस्लिम हैं तो यह विवाह इस्लामी रूप से मान्य नहीं है। अल्लाह कहता है कि बहुदेववादी महिलाओं से तब तक विवाह न करें जब तक वे इस्लाम में विश्वास न करें। यदि वह केवल विवाह के लिए इस्लाम स्वीकार करती है तो भी यह अल्लाह द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

यासिर नदीम अल वाजिदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजे सायमा ने स्वरा-फहाद की शादी का बचाव किया और यासिर नदीम की राय पर सवाल उठाया। आरजे सायमा ने लिखा, "कुरान का आपका उद्धरण ठीक था लेकिन आपने एक अवांछित सलाह दी। क्या स्वरा या फहाद ने आपसे पूछा था? अपनी राय थोपना बंद करना चाहिए और लोगों को उनके हिसाब से रहने देना चाहिए। अल्लाह आपसे नहीं पूछेगा।"

बाद में यासिर नदीम अल वाजिदी ने दोबारा ट्वीट किया और लिखा, "मेरे ट्वीट व्यक्तिगत पसंद के बारे में नहीं थे। वे गुनाहों के सामान्यीकरण के बारे में थे। आप स्वीकार करते हैं कि कुरान का मेरा उद्धरण सही था, इसलिए यह विवाह सार्वजनिक रूप से किया गया गुनाह था।"

बता दें कि 16 फरवरी को अपनी शादी की जानकारी देते हुए स्वरा ने बताया था कि कोर्ट मैरिज की अर्जी उन्होंने 6 जनवरी 2023 को दी थी और करीब 40 दिनों बाद दोनों लीगली पति-पत्नी बन गए हैं। स्वरा की फहाद से पहली मुलाकात जनवरी 2020 में मुंबई में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई।

टॅग्स :स्वरा भाष्करइस्लामबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर