लाइव न्यूज़ :

स्वामी प्रसाद मौर्य का सीएम आदित्यनाथ पर हमला, बोले- "ताड़ना का अर्थ बताने वाले या तो नादान हैं या जनता को नादान समझते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2023 15:01 IST

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ताड़ना का अर्थ शिक्षा बताने वाले या तो नादान हैं या जनता को नादान समझते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रसाद मौर्य ने 'ताड़न' शब्द की व्याख्या के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला तीखा हमलामौर्य ने कहा कि ताड़ना का अर्थ बताने वाले या तो नादान हैं या जनता को नादान समझते हैं।सीएम आदित्यनाथ ने शनिवार को विधानसभा में की थी 'ताड़न' शब्द की व्याख्या

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को विधानसभा में रामचरित मानस के दोहे 'ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़न के अधिकारी' में बताए गये 'ताड़न' शब्द के अर्थ पर तीखा हमला किया है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई 'ताड़न' शब्द की व्याख्या पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा, "नारी शूद्रो न धीयताम् यानी नारी व शूद्र को पढ़ने का अधिकार नहीं। शम्बूक ने पढ़ाने का प्रयास किया तो सिर काट दिया। द्रोणाचार्य के मना करने पर एकलव्य महान धनुर्धर बना तो अंगूठा कटवा लिया, ताड़ना का अर्थ शिक्षा बताने वाले या तो नादान हैं या जनता को नादान समझते हैं।"

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह द्वारा रामचरित पर उठाये गये ऊंगली के बाद यूपी में इस मुद्दे को लेकर काफी मुखर रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित मानस को लगातार बैन किये जाने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि रामचरित मानस में दोहों में कुछ जगहों पर ऐसे उद्धरण हैं, जिनसे दलितों और पिछड़ों का अपमान होता है। इस कारण रामचरित मानस का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

वहीं इस विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में दोहे में लिखे ताड़ना शब्द की व्याख्या करते हुए ढोल गंवार 'शूद्र पशु नारी, सकल ताड़न के अधिकारी' में शूद्र का आशय जाति से नहीं है, श्रमिक वर्ग है। सीएम ने रामचरित मानस के इस दोहे के बारे में कहा कि रामचरित मानस में यह प्रसंग तब आता है, जब भगवान राम लंका जाने के लिए समुद्र से तीन दिन तक रास्ता मांगते हैं। तब श्री राम बोलते हैं कि भय बिन होय न प्रीत। लक्ष्मण जी प्रभु श्रीराम को धनुषबाण देते हैं। भगवान राम तीर का सम्मान करके समुद्र को चेतावनी देते हैं तो समुद्र खड़ा होकर कहता है कि "प्रभु भल कीन्ह मोहि सिख दीन्ही, मरजादा पुनि तुम्हारी कीन्ही। ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़न के अधिकारी"

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ढोल एक वाद्ययंत्र है, गंवार से अशिक्षित होने का आशय है जबकि शूद्र से आशय श्रमिक वर्ग का आशय है न कि किसी जाति विशेष के संबंध में इसका प्रयोग किया गया है। सीएम योगी यहीं नहीं रूके और उन्होंने विपक्षी दल सपा पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भी कह चुके हैं कि दलित समाज को शूद्र न बोलो लेकिन पूरे प्रदेश को यह बात पता है कि आपने बाबा साहेब के प्रति क्या व्यवहार किया।

आपने तो उनके नाम पर बनी संस्थाओं का नाम बदल दिया। यहां तक घोषणा की थी कि अगर आप सत्ता में दोबारा आएंगे तो बाबा साहेब के स्मारकों की जगह टेंट हाउस और मैरिज हॉल खोल देंगे और आज आप सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। 

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्ययोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए