लाइव न्यूज़ :

स्वामी चिन्मयानंद कोर्ट में हुए पेश, अगली पेशी 20 जनवरी को, पीड़िता अस्वस्थ होने के चलते रही गैरहाजिर

By भाषा | Updated: January 6, 2020 17:37 IST

स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि चिन्मयानंद को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय लाया गया, जहां उन्होंने हस्ताक्षर करके अपनी हाजिरी लगाई और अब उनकी अगली पेशी 20 जनवरी को है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में आज चिन्मयानंद समेत रंगदारी मांगने के सभी आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई।पीड़िता अस्वस्थ होने की वजह से न्यायालय में पेश नहीं हो पाई।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में आज चिन्मयानंद समेत रंगदारी मांगने के सभी आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई जबकि पीड़िता अस्वस्थ होने की वजह से न्यायालय में पेश नहीं हो पाई। आरोपियों की अगली पेशी 20 जनवरी को है। कानून की छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद जेल में बंद है और आज उसकी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ओमवीर की न्यायालय में पेशी थी।चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि चिन्मयानंद को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय लाया गया, जहां उन्होंने हस्ताक्षर करके अपनी हाजिरी लगाई और अब उनकी अगली पेशी 20 जनवरी को है।दूसरी ओर पीड़िता के अधिवक्ता कलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता अस्वस्थ होने की वजह से न्यायालय में नहीं आ पाई है। इससे पूर्व 18 दिसंबर को भी पीड़िता पेशी पर नहीं गई थी। दोनों ही तारीखों पर उनके अधिवक्ता ने न्यायालय में पेशी माफी का प्रार्थना पत्र दिया।चिन्मयानंद की जमानत याचिका पर 16 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, और उसमें कोर्ट ने कोई निर्णय न देकर निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। इसलिए वह अभी भी जेल में है। दूसरी ओर रंगदारी मामले में आरोपी संजय को छोड़कर पीड़िता तथा विक्रम और सचिन की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली थी। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर अपने ही कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था।एसआईटी ने इस मामले की जांच की और चिन्मयानंद को यौन शोषण के आरोप में जेल भेज दिया। इसके बाद चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पीड़िता और उसके साथियों संजय, विक्रम और सचिन को भी जेल भेज दिया गया। इसी मामले में चिन्मयानंद समेत आरोपियों की आज न्यायालय में पेशी थी।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी