लाइव न्यूज़ :

UP Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी हारे, दारा सिंह हुए विजयी, जानें अन्य दलबदलुओं का भी हाल

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2022 21:08 IST

कमल के फूल को छोड़कर साइकिल पर चढ़ने वाले बागी विधायक धर्म सिंह सैनी को हार का सामना करना पड़ा है। सूबे के सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट पर, कांटे की टक्‍कर में बीजेपी के मुकेश चौधरी ने धर्म सिंह सैनी को हरा दिया।

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आए नतीजो में फाजिलपुर सीट से भाजपा का दाम छोड़कर सपा में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। वे बीजेपी उम्मीदर सुरेंद्र कुशवाह से हार रहे हैं। परिणाम के बाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूँ। चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा। मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को नेस्तनाबूत करने का ऐलान किया था। 

चुनाव से पहले मंत्री पद इस्तीफा देकर स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उनके बाद बीजेपी से कुछ अन्य विधायकों और मंत्रियों ने भी इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन छोड़ दिया था। उनमें धर्म सिंह सैनी भी शामिल थे। कमल के फूल को छोड़कर साइकिल पर चढ़ने वाले बागी विधायक धर्म सिंह सैनी को हार का सामना करना पड़ा है। 

सूबे के सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट पर, कांटे की टक्‍कर में बीजेपी के मुकेश चौधरी ने धर्म सिंह सैनी को हरा दिया। हालांकि दारा सिंह चौहान चुनाव जीत गए हैं। जो योगी मंत्रिमंडल में शामिल थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया था।

सपा से भाजपा में आए हरिओम यादव भी हार गए। उधर, विनय शंकर तिवारी, जो बसपा छोड़कर सपा के टिकट से चिल्लूपार से चुनाव लड़े थे और हार गए। अवतार सिंह भड़ाना ने भी चुनावों से पहले भाजपा को छोड़ सपा-आरएलडी गठबंधन का दामन थाम लिया था। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है। 

वहीं बलिया के सुरेंद्र सिंह बैरिया से टिकट न मिलने पर वीआईपी पार्टी से हार गए। कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुईं सुप्रिया ऐरन बरेली कैंट से हार गईं। भाजपा से सपा में आई सुभावती शुक्ला गोरखपुर शहर से भी चुनाव हार गईं।

आजमगढ़ के मुबारकबाद सीट पर दो बार के विधायक रहे शाह आलम गुड्डू जमाली भी चुनाव हार गए हैं। जमाली चुनाव से पहले बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। श्रावस्ती सीट विधायक असलम राइनी भी जीत नहीं सके। उन्होंने भी बसपा से इस्तीफा देकर सपा का दामन थामा था। हरिशंकर तिवारी भी हार गए हैं। तिवारी ने बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।   

कांग्रेस से बीजेपी में आने वाली अदिति सिंह जीत गई हैं। वहीं लालजी वर्मा जो बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे वह अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से चुनाव जीत गए। इसके साथ ही रामअचल राजभर ने भी जीत दर्ज की है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावस्वामी प्रसाद मौर्यउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीबीएसपीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की