लाइव न्यूज़ :

‘स्वच्छ भारत मिशन’ में घोटाले का खुलासा, छह गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपियों की तलाश

By भाषा | Updated: November 25, 2019 05:17 IST

दस दिन पहले बलदेव खंड विकास अधिकारी ने बलदेव थाने में मड़ौरा गांव के प्रधान और सचिव द्वारा बैंक से फर्जी तरीके से 12 लाख रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App

 उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने रविवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर कथित तौर पर ‘ स्वच्छ भारत मिशन’ में करीब 15 लाख रुपये के घोटाले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस को तीन और आरोपियों की तलाश है। पुलिस के मुताबिक बैंक कर्मचारियों ने दलालों के जरिये शौचालय बनाने के लिए दिए गए पैसे अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करा दिए।

उल्लेखनीय है कि दस दिन पहले बलदेव खंड विकास अधिकारी ने बलदेव थाने में मड़ौरा गांव के प्रधान और सचिव द्वारा बैंक से फर्जी तरीके से 12 लाख रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (शहर) अशोक कुमार मीणा ने बताया, ‘‘पुलिस ने अवैरनी स्थित यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, लेखाकार नवीन गोयल, लिपिक कपिल वर्मा, फील्ड ऑफिसर मनीष कुमार, मुख्य आरोपी विजयपाल सिंह और ज्ञानेंद्र उर्फ कुक्की को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इन लोगों से ढ़ाई लाख रुपये बरामद किए गए हैं। यह पैसे बलदेव विकास खण्ड के गांव बंदी, मड़ौरा और गढ़सौली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को 12-12 हजार रुपये देने के बजाय कथित तौर पर दलालों के जरिये हड़प लिए गए थे।’’

मीणा ने बताया, ‘‘गिरोह के सरगना मुनेश, ज्ञानेंद्र और विजयपाल खंड स्तर पर सूची तैयार करके उस पर ग्राम सचिव और प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करते थे। फिर 12-12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए बैंककर्मियों की मिलीभगत से अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खाते में हस्तांतरित करवा लेते थे।’’

एसपी सिटी ने बताया, ‘रुपयों के लालच में बैंककर्मियों ने ऐसे सचिवों के हस्ताक्षर से सूची पास कर दी जो कभी ग्राम पंचायत में तैनात ही नहीं थे, जबकि बैंक के पास इन सभी सचिवों के खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रमाणित हस्ताक्षर भी नहीं थे।’’ उन्होंने बताया, ‘इस मामले में मुनेश, पूर्व बैंक प्रबंधक अजित जौहरी, पूर्व फील्ड ऑफिसर रविंद्र फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :स्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwachh Survekshan 2025: मुंबई भारत के 10 सबसे गंदे शहरों में शामिल, यहां चेक करें लिस्ट

भारतमध्यप्रदेश में चलेगा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान

भारतSwachh Survekshan 2024-25: इंदौर लगातार आठवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर कैसे बना?

भारतअभिलाष खांडेकर ब्लॉग: स्वच्छता हर नागरिक की है जिम्मेदारी

भारतस्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगाँठ: सीएम मोहन यादव ने कहा- स्वच्छ भारत मिशन में नवाचारों के साथ मध्य प्रदेश ने रचे नये कीर्तिमान

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम