लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के आसपास पकड़े गए संदिग्ध रेडियो सिग्नल, लहजा पश्तो भाषा की तरह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2018 08:50 IST

सारी चीजें बहुत संदेहजनक है क्योंकि जब भी हमने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं आया. जब हमने उनकी पहचान पूछी तो रेडियो पर पूरी तरह से चुप्पी छा गई.

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर: एमेच्योर हैम रेडियो ऑपरेटरों ने पिछले कुछ सप्ताहों में कोलकाता और उसके आसपास कूट भाषाओं में संदेहजनक सिग्नल पकड़े हैं. अधिकारियों को इसके चलते रेडियो सिग्नलों की 24 घंटे निगरानी करनी पड़ रही है. इसके बारे में पहली बार दीवाली से कुछ वक्त पहले पता चला जब एक एमेच्योर हैम रेडियो ऑपरेटर ने उत्तर 24 परगना जिले में सोदेपुर के इलाकों से संदेहजनक रेडियो सिग्नल और कूट भाषा में अवैध रेडियो बातचीत पकड़ी.

इसके बाद रात को एक तय समय पर ऐसे ही सिग्नल हुगली जिले के चुचुड़ा और कोलकाता के सियालदह में पकड़े गए. जिन इलाकों में ये सिग्नल पकड़े गए हैं वे कोलकाता के 25-30 किलोमीटर के दायरे में आते हैं. इन संदेहजनक सिग्नलों को लेकर चिंतित रेडियो ऑपरेटरों ने पुलिस आधिकारियों, केंद्रीय एजेंसियों और संचार मंत्रालय को सूचित किया. बंगाल एमेच्योर रेडियो क्लब के सचिव अंबरीश नाग बिस्वास ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों से खासतौर से आधी रात के बाद हम ऐसी कूट बातचीत सुन रहे हैं.

सारी चीजें बहुत संदेहजनक है क्योंकि जब भी हमने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं आया. जब हमने उनकी पहचान पूछी तो रेडियो पर पूरी तरह से चुप्पी छा गई. भाषा पहचान नहीं पा रहे बिस्वास के अनुसार जो भी रेडियो फ्रीक्वेंसी पर बात कर रहा है उसका लहजा पश्तो भाषा की ओर इंगित कर रहा है लेकिन हम भाषा पहचान नहीं पा रहे.

मुझे हैम रेडियो क्लब के एक साथी सदस्य ने पहली बार इसकी सूचना दी जिसने ऐसी बातचीत सुनी. पश्तो भाषा अफगानिस्तान में व्यापक रूप से बोली जाती है. बिस्वास ने कहा कि इस घटना के सामने आने के बाद उन्होंने केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर इन अजीब सिग्नलों और कूट संचार के संदेहजनक तरीके की जानकारी दी है. केंद्रीय एजेंसियों को रिपोर्ट सौंपी रेडियो क्लब ने इस संबंध में इंटरनेशनल वायरलेस मॉनिटरिंग स्टेशन, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को अपनी रिपोर्ट सौंपी है. क्लब को निगरानी जारी रखने और बातचीत के सूत्र का पता लगाने के लिए कहा गया है.

पूर्व क्षेत्र के इंटरनेशनल वायरलेस मॉनिटरिंग स्टेशन को सिग्नलों का पता लगाने के काम में लगा दिया गया है. बॉक्स डीसीपीडब्ल्यू को जानकारियां भेजी जब पश्चिम बंगाल पुलिस के एडीजी (दूरसंचार) देबाशीष रॉय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कूट भाषा में संदेहजनक सिग्नलों के मामले के बारे में पता है. उन्होंने इस मामले से अवगत होने और इसकी जांच करने की बात कही है. साथ ही आवश्यक कदम उठाने के लिए नई दिल्ली में पुलिस वायरलेस समन्वय निदेशालय (डीसीपीडब्ल्यू) को जानकारियां भेजी गई हैं.

बॉक्स आतंकवादियों के आपस में बातचीत की आशंका खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों ने को इस बात की आशंका है कि आतंकवादी आपस में बातचीत के लिए ऐसी फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि मोबाइल नेटवर्कों पर निगरानी रखी जा सकती है. आतंकवादी समूहों के लिए इन हैम रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए बातचीत करना कोई नई बात नहीं है क्योंकि मोबाइल नेटवर्क या ईमेल से अलग यह तरीका अपरंपरागत है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह