लाइव न्यूज़ :

ट्रेनों का निलंबन: पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: November 8, 2020 20:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ नवंबर केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के चलते पंजाब में ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की है।

एक सरकारी बयान के अनुसार सिंह ने राज्य में मालगाड़ियों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही का अपना आश्वासन भी दोहराया।

रेलवे ने शनिवार को पंजाब में मालगाड़ियों की आवाजाही बहाल करने से इनकार करते हुए कहा कि या तो वह मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों, दोनों का परिचालन करेगा, अन्यथा नहीं करेगा।

पंजाब में 24 सितंबर से ट्रेन सेवाएं निलंबित चल रही हैं, जब से किसान केंद्रीय कानूनों के खिलाफ ‘रेल रोको’ आंदोलन चला रहे हैं।

किसान संगठनों ने 21 अक्टूबर को मालगाड़ियों को अपने ‘रेल रोको’ आंदोलन से छूट देने की घोषणा की थी जिसके बाद कुछ समय के लिए मालगाड़ियों का परिचालन हुआ लेकिन रेलवे ने फिर से इन्हें निलंबित करते हुए कहा कि किसान अब भी पटरियों को अवरुद्ध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को शाह से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पंजाब और पड़ोसी राज्यों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों की सेवा की बहाली पर रोक के लिए कानून व्यवस्था संबंधी कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सारे राज्य ट्रेनें निलंबित होने की वजह से बड़े नुकसान का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि मालगाड़ियों को तत्काल बहाल नहीं करने के रेलवे के फैसले की वजह से बर्फबारी से पहले अगर आवश्यक वस्तुएं लद्दाख तथा कश्मीर में सशस्त्र बलों तक नहीं पहुंचीं तो देश के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं गंभीर हो सकती हैं।

सिंह ने इस संबंध में भ्रम फैलाये जाने का दावा करते हुए कहा कि किसानों ने मालगाड़ियों के परिचालन के लिए सारी पटरियां खाली कर दी हैं।

उन्होंने गृह मंत्री से कहा कि जमीन पर हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं और माल की सुरक्षित ढुलाई के लिए अनुकूल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों ने पंजाब के किसी हिस्से में शांति बाधित नहीं की है।

सिंह ने कहा कि ट्रेन सेवाएं जल्द बहाल हों, यह केंद्र और राज्य सरकारों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कई मंत्री इस संबंध में किसान संगठनों से भी बातचीत कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि रेल सेवाएं जल्द शुरू करना पंजाब के हित में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं समेत विपक्षी नेता मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को लिखे अपने खुले पत्र में इस बारे में चिंता जाहिर की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित