लाइव न्यूज़ :

निलंबित सांसदों ने दिखाई एकता, विरोध स्थल पर मना रहे "पिकनिक"; कोई ला रहा पनीर रोल तो कोई इडली सांबर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 18:10 IST

पिछले सत्र के दौरान राज्यसभा में हुई कुछ अप्रिय घटनाओं की वजह से 12 सांसदों काे शीतकालीन सत्र में निलंबित कर दिया गया है। यह 23 दिसंबर को खत्म होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरोज कौन क्या लाएगा, इसका बना दिया गया है रोस्टर, सभी लोग इसके मुताबिक कर रहे हैं व्यवस्थाएनसीपी की सुप्रिया सुले पोहा और साबूदाना वड़ा लाईं, शुक्रवार को मिलेगा छत्तीसगढ़ डिश का जायकाराज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे स्वास्थ्य कारणों से वहां अपने घर का ही खाना खा रहे हैं।

भारत: सांसदों के बीच तमाम मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन 12 सांसदों के निलंबन को लेकर कई दिनों से संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे सांसदों के पास इन दिनों कुछ मामलों में एकता जैसी स्थिति दिख रही है। इसकी वजह से वहां समर्थन देने और उनकी खातिरदारी करने वालों का मेला लगा हुआ है।

विपक्ष में माहौल एक पार्टी जैसा दिख रहा

दरअसल जो लोग धरने पर बैठे हैं, वे वहां विरोध-प्रदर्शन के साथ-साथ पिकनिक जैसा समय गुजार रहे हैं। वहां सभी दल के नेता रोजाना कुछ न कुछ स्पेशल डिश लेकर आ रहे हैं। गद्दे और रंग-बिरंगी दरियों पर बैठे ये सांसद अपनी कड़ुवाहट भूलकर एक साथ रोजाना नई-नई चीजों का आनंद ले रहे हैं।

क्या लेकर आई जया बच्चन 

बुधवार को समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन वहां सभी के लिए पनीर रोल लेकर आईं। पिछले हफ्ते वे सूखे मेवे और सेवइयां बांटी थीं। इससे पहले डीएमके सांसद तिरुचि शिवा इडली, सांबर और चटनी ले आए। तो अगले दिन एनसीपी की सुप्रिया सुले अपने साथ पोहा और साबूदाना वड़ा ले आईं। 

अलग-अलग सांसद कर रहे अलग-अलग व्यवस्था

शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी, जो पहले कांग्रेस में थीं, ने कहा कि वहां ऐसा उत्साह वाला माहौल है कि उन्होंने और टीएमसी की डोला सेन ने एक रोस्टर तैयार किया है कि किस दिन कहां का क्या भोजन मिलेगा। गुरुवार को AAP सांसद संजय सिंह की बारी थी, जबकि शुक्रवार को निलंबित सांसदों में से एक कांग्रेस की छाया वर्मा छत्तीसगढ़ी भोजन की व्यवस्था करेंगी।

किसने मंगाया बंगाली भोजन

टीएमसी के डेरेक ओ’ब्रायन और नदीमुल हक ने बिजोली ग्रिल रेस्तरां से बंगाली व्यंजन को मंगवाया, कांग्रेस से गुजरात के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने रोटियों और सब्जी करी को साझा किया। हालांकि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर वहां अपने घर का ही खाना खा रहे हैं। 

टॅग्स :भारतजया बच्चनटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?