कांग्रेस के लिए झटका, सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, ट्विटर प्रोफाइल भी बदला

By विनीत कुमार | Updated: August 16, 2021 10:48 IST2021-08-16T09:18:08+5:302021-08-16T10:48:15+5:30

कांग्रेस की पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, ट्विटर की प्रोफाइल बदले जाने के बाद कयास जारी हैं।

Sushmita Dev quits congress changes her twitter profile writes as former leader | कांग्रेस के लिए झटका, सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, ट्विटर प्रोफाइल भी बदला

सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी! (फाइल फोटो)

Highlightsपूर्व सांसद और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला है।ट्विटर प्रोफाइल में सुष्मिता देव ने खुद को कांग्रेस पार्टी का पूर्व सदस्य बताया है।हाल में कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था सुष्मिता देव का ट्विटर खाता भी लॉक हुआ था।

हाल में ट्विटर विवाद के बीच कांग्रेस खेमे से एक और चौंकाने वाली खबर आई है। पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदला है। इसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदस्य होने की बात लिखी है।

सुष्मिता ने अपने ट्विटर प्रफाइल में महिला कांग्रेस अध्यक्ष और सदस्य के आगे भी पूर्व लिख दिया है। हालांकि सुष्मिता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने सोनिया गांधी को इस संबंध में पत्र लिखा है।

सुष्मिता असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं। उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, हालांकि उनके करीबी कुछ सूत्रों का कहना है कि वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। 

व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटीं सुष्मिता देव

रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता देव कांग्रेस पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर हो गई हैं। हाल में जब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी समेत कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक हुए थे तो सुष्मिता देव भी सुर्खियों में थीं। कांग्रेस पार्टी के दावों के अनुसार उनका भी ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था। 

कांग्रेस ने बाद में इस पूरे मामले पर ट्विटर सहित केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था और इसे लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास करार दिया था।

दरअसल कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता 9 साल की बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था। ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं। 

वहीं, कांग्रेस का कहना था कि उसके संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत करीब 5000 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किये गए थे।

Web Title: Sushmita Dev quits congress changes her twitter profile writes as former leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे