लाइव न्यूज़ :

छोटी बहन वंदना शर्मा के कारण नरवाना से विशेष रूप से जुड़ी थीं सुषमा, शहर में शोक की लहर

By भाषा | Updated: August 7, 2019 19:02 IST

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने सुषमा स्वराज के साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए बताया कि सुषमा स्वराज 9 अगस्त 1995 को बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण अडवानी के साथ नरवाना आई थी और यहां पुरानी अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबागड़ी ने भी सुषमा स्वराज के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज बहुमुखी प्रतिभा की धनी नेता थी। उन्होंने बताया कि उस समय सुषमा स्वराज के भाषण को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन की खबर से नरवाना शहर शोक में डूब गया। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नरवाना से विशेष जुड़ाव रहा है।

सुषमा स्वराज की छोटी बहन वंदना शर्मा नरवाना के मॉडल टाउन में रहती हैं और इस समय हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य हैं। वह उनके घर कई बार आई हैं। सुषमा स्वराज का नरवाना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भी विशेष लगाव था।

नरवाना में उन्होंने कई बार दौरे कर पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार भी किया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने सुषमा स्वराज के साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए बताया कि सुषमा स्वराज 9 अगस्त 1995 को बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण अडवानी के साथ नरवाना आई थी और यहां पुरानी अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया था।

उन्होंने बताया कि उस समय सुषमा स्वराज के भाषण को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे। ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व 1993 में उपचुनाव में भाजपा-हरियाणा विकास पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए कई दिनों तक नरवाना में रुकी थी और नरवाना हल्के के कई गांवों में जाकर चुनाव प्रचार किया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम के डायरेक्टर सीताराम बागड़ी ने भी सुषमा स्वराज के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज बहुमुखी प्रतिभा की धनी नेता थी। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट रहती थी और लोगों से खुलकर मिलती थीं। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया