लाइव न्यूज़ :

प्रताप बाजवा का आरोप, सवाल पूछने पर सुषमा स्वराज ने Twitter पर किया ब्लॉक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2017 08:34 IST

कांग्रेस सांसद प्रताप बाजवा ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

Open in App

कांग्रेस के एक सांसद के द्वारा  सवाल पूछे जाने पर  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।  इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस सांसद ने ट्वीट करके दी है। कांग्रेस के सांसद और पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रताप सिंह बाजवा को सुषमा स्वराज ने ब्लॉक कर दिया है, जिस पर उन्होंने सुषमा पर आरोप लगाया है कि विदेश मंत्री ने उन्हें कड़े सवाल पूछने पर ब्लॉक कर दिया।

इस बात को साबित करने के लिए उन्होंने बतौर सबूत सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें साफ लिखा था कि सुषमा ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।  विदेश मंत्री माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर खासा लंबे वक्त से सक्रिय हैं। वह एक ट्विट पर लोगों की मदद करती हैं। प्रताप बावजा ने भी इसी क्रम में उनसे इराक में लापता भारतीय नागरिकों के बारे में सवाल किया था, जिसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया गया।

कांग्रेस सासंद का सुषमा को ट्वीट

कांग्रेसी सांसद ने बुधवार को इस बाबत एक ट्वीट किया। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में सुषमा से सवाल किया  “यही तरीका है विदेश मंत्रालय चलाने का? क्या इराक में गायब 39 भारतीयों को लेकर कड़े सवाल पूछने के लिए सुषमा स्वराज जी के दफ्तर को किसी सांसद को ब्लॉक करना ठीक है?” 

टॅग्स :कांग्रेससुषमा स्वराजबीजेपीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए