लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 20, 2018 14:48 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कद्दावर नेता और मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार (20 नवंबर) को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह आने वाला यानि 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कद्दावर नेता और मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार (20 नवंबर) को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह आने वाला यानि 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने यह बात मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही है। हालांकि इसके पीछे की वजह उन्होंने अपना स्वास्थ्य संबंधी कारण बताया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी स्वराज को राज्यसभा भी भेज सकती है। वहीं, सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि सुषमा स्वराज की मोदी सरकार में बतौर विदेश मंत्री रहते हुए अनदेखी की जा रही है, जिसकी वहज से वह नाराज चल रही हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री स्वराज ने अपनी सेहत सही नहीं रहने का हवाला देकर 2019 का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि स्वराज की लंबे समय तबीयत ठीक नहीं चल रही है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।आपको बता दें, साल 2014 में सुषमा स्वराज को केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद विदेश मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था, जिसके बाद वह भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनी थीं। हालांकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी थीं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता भी रही हैं।सुषमा मौजूदा समय में मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से लोकसभा की सदस्य हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1952 अम्बाला में हुआ था और उनका विवाह 1975 में स्वराज कौशल के साथ में हुआ। वे साल 2009 में संसद में विपक्ष की नेता चुनी गई थीं। साथ ही साथ 2009 में लोकसभा चुनावों के लिये बीजेपी के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए