लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी का सुशील मोदी पर हमला, कहा- हार देख बौखला गए हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 18, 2019 06:08 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आरोपों के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर ना सिर्फ सुशील मोदी पर बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा

Open in App

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आरोपों के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर ना सिर्फ सुशील मोदी पर बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा. हालांकि, इसके बाद जदयू नेता ने पलटवार किया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सृजन चोर सुशील मोदी हार देख बौखला गए हैं. मानिसक दिवालियेपन की पराकाष्ठा लांघ कह रहे हैं. लालू जी संघ से मिले हुए हैं? अरे, लालू जी वो हैं, जिन्होंने संघियों की आंखों में उंगली डाल, बिगड़ैल बलवाई संघियों की नाक में रस्सी पिरोई है. सृजन चोर जी, लालू जी ने संघ की घृणित नफरती राजनीति को बिहार में पांव पसारने नहीं दिया.

आडवाणी जी को नकेल डाल उनकी उन्मादी यात्रा को रोका. 15 वर्ष में एक भी दंगा होने नहीं दिया! कोई और बहाना खोजो, राफेल चोर के गोतिया भाई सृजन चोर! उन्होंने जदयू नेता नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट किया कि नीतीश जी संघ की गोद में लेटे दूध पी रहे हैं.

बिहार में संघ के असल जन्मदाता नीतीश जी हैं. संघियों ने पलटी मारने के छह महीने बाद इनको दूध पिलाना बंद किया, तो फिर लालू जी की शरण में आना चाहते थे. चाचा, कब तक अपने सहबाला सृजन चोर जैसी पंचर स्टेपनी के बूते अपनी रेंगती राजनीति को खींचेंगे?

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया