लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी का बिहार सरकार पर हमला, कहा- नीतीश कुमार के जनता राज की खुल रही है पोल, थाने में दी जा रही है धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2022 15:15 IST

नीतीश सरकार की पुलिस इन घटनाओं के बाद इतनी डरी हुई है कि वह लालू प्रसाद के काले धन को सफेद करने वाले अनवर अहमद को यूं ही छोड़ देती है। वहीं, लोग थाने में फिर हमला न करें, इसलिए उनके बेटे को दूसरे थाने में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने कहा कि पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके को सब्जीबाग के लोगों ने घेरकर रखा है।पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ ने अपराधी को छुड़ा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।सुशील मोदी ने कहा कि वर्तमान में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद के अपराधिक प्रवृति के लोगों के हौसले बढ़ गए है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर सियासत गर्मायी हुई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कानून-व्यवस्था की पोल खोलते हुए कहा कि पीरबहोर थाना में राजद समर्थक घुसकर डीएसपी से मारपीट करते हैं। पूर्व विधान पार्षद लालू का कबाब मंत्री अनवर अहमद को थाने से छोड़ देती है, क्या यही जनता राज है? मोदी ने इस पूरे मामले में नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो राजद के पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद को गिरफ्तार करके दिखाएं?

सुशील मोदी ने वीडियो जारी कर कहा है कि पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके को सब्जीबाग के लोगों ने घेरकर रखा है। पीरबहोर पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ ने अपराधी को छुड़ा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, कल अनवर अहमद खुद थाने जाकर पुलिस के साथ गाली गलौज किया। कुछ देर बाद उनके बेटा अशफर अहमद भी थाने पहुंच गए और पुलिस को धमकी दी कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। पुलिस भी इतना डर गई कि अनवर अहमद को छोड़ दिया। वो बोलते हैं जनता का राज है। 

यहां एक डीएसपी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी जाती है। लेकिन इन सबके बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। नीतीश सरकार की पुलिस इन घटनाओं के बाद इतनी डरी हुई है कि वह लालू प्रसाद के काले धन को सफेद करने वाले अनवर अहमद को यूं ही छोड़ देती है। वहीं, लोग थाने में फिर हमला न करें, इसलिए उनके बेटे को दूसरे थाने में भेज दिया गया। सुशील मोदी ने कहा कि वर्तमान में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद के अपराधिक प्रवृति के लोगों के हौसले बढ़ गए है। जिसके कारण कभी माइनिंग इंस्पेक्टर को मारने की धमकी दी जा रही है। 

कभी राजद नेता थाने में घुसकर मारपीट कर कर रहे हैं। लेकिन नीतीश कुमार की मजबूरी है कि वह राजद के इस गुंडागर्दी को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुताबिक बिहार में जनता का राज है। बिहार के पूर्व कानून मंत्री फरार हैं। क्या ये जनता का राज है?

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत