लाइव न्यूज़ :

Sushil Modi Passes Away: 'राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार', नीतीश कुमार ने किया ऐलान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2024 13:24 IST

नीतीश कुमार ने सुशील मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने सुशील मोदी का पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाने का निर्देश दिया हैसुशील मोदी का 72 वर्ष की अवस्था में सोमवार शाम दिल्ली के एम्स में निधन हो गया थाबिहार सरकार ने ऐलान किया है कि सुशील मोदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया और सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाने का निर्देश दिया है।

सात महीने तक कैंसर से जूझने के बाद सुशील मोदी का 72 वर्ष की अवस्था में सोमवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। सुशील मोदी के दुख प्रगट करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम नीतीश ने उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज से टेलीफोन पर बात करके सांत्वना दी है।

बिहार के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के भाई महेश मोदी ने कहा कि यह एक 'अपूरणीय क्षति' है और इस क्षति को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है।

महेश मोदी ने कहा, "पार्टी और परिवार में उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। परिवार के सदस्य सदमे में हैं। दोपहर के करीब सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना हवाईअड्डे पर उतरेगा। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। अभी जगह तय नहीं हुई है। अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी भी यहां आएंगे।''

सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "छात्र जीवन से लेकर छात्र आंदोलनों तक उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके द्वारा छोड़े गए शून्य को भरना संभव नहीं है। सुशील मोदी बुरे समय में भी हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े रहे।"

पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार बीजेपी को आगे बढ़ाने में सुशील मोदी ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बहुत दर्दनाक है। वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे। हम छात्रसंघ, बिहार और भारत की राजनीति में एक साथ थे। वह लालू प्रसाद यादव के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े थे। उन्होंने बिहार भाजपा को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, यह एक अपूरणीय क्षति है।"

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा, "सुशील मोदी बिहार में एक ज़मीनी नेता थे। सुशील मोदी के निधन से हम सभी बहुत दुखी हैं और उनकी अनुपस्थिति की भरपाई करना असंभव है।"

मालूम हो कि सुशील मोदी ने पिछले महीने अपने इलाज की घोषणा की थी और लोकसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया था। अपने तीन दशक लंबे राजनीतिक करियर में मोदी ने बिहार के राजनीतिक माहौल को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने तीन दशक लंबे राजनीतिक करियर में सुशील मोदी विभिन्न पदों पर रहे। उन्होंने विधायक, एमएलसी और लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वो 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे थे।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारबिहारपटनाBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट