लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी का ललन सिंह पर पलटवार, बोले- 'आपके आका नीतीश कुमार आपकी भी वही दशा करेंगे, जो जॉर्ज फर्नांडीस, शरद यादव और आरसीपी सिंह का किया'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 17:09 IST

सुशील मोदी ने ललन सिंह के आरोपों को उन्हीं की भाषा शैली में जवाब देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में वो जिस लालू यादव के साथ महागठबंधन बनाकर भाजपा को घेरने की कवायद में हैं, वो ही लालू यादव जदयू की नाव डूबो देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने ललन सिंह के हमले का जवाब देते हुए कहा कि 2024 में उनकी नाव डूबनी तय हैनीतीश कुमार ललन सिंह का हाल भी जॉर्ज फर्नांडीस, शरद यादव और आरसीपी सिंह जैसा करेंगे सुशील मोदी ने कहा कि 2024 में लालू प्रसाद यादव बिहार को जदयू मुक्त करेंगे, इंतजार कीजिए

पटना: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ललन सिंह द्वारा किये हमले का जवाब देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जॉर्ज फर्नांडीस, शरद यादव और आरसीपी सिंह जैसा हश्र किये जाने की चेतावनी दी है।

नीतीश सरकार में कभी उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने ललन सिंह के आरोपों को उन्हीं की भाषा शैली में जवाब देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में वो जिस लालू यादव के साथ महागठबंधन बनाकर भाजपा को घेरने की कवायद कर रहे हैं, वो ही लालू यादव जदयू की नाव डूबो देंगे।

ललन सिंह द्वारा किये ट्वीट का ट्वीट से जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा, "आपके आका मुख्यमंत्री आपकी वही दशा करेंगे जो जार्ज, शरद, आरसीपी कि की है? 2024 में लालू प्रसाद बिहार को जदयू मुक्त करेंगे। इंतजार कीजिए।"

दोनों ओर से चल रही तीखी टिप्पणियों के बीच बिहार की सियासत पूरे उबाल पर है। जदयू-भाजपा एक-दूसरे को घेरने का कोई मौके छोड़ नहीं रहे हैं। सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में जिन जॉर्ज फर्नांडीस, शरद यादव और आरसीपी सिंह का जिक्र किया है, वो किसी जमाने में जदयू और उससे पहले समता पार्टी में हुआ करते थे लेकिन कथिततौर पर नीतीश कुमार के कारण उन्हें पार्टी से बाहर होना पड़ा था।

सुशील मोदी उसी बात का जिक्र करते हुए ललन सिंह को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने सुशील मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया था,  "सुशील मोदी जी तथ्यों का जवाब तथ्यों से दीजिए। आपके आका गृहमंत्री अमित शाह जी जुमलेबाज़ी कर रहे हैं। अब देश जुमलेबाज़ी से नहीं हक़ीक़त से चलेगा। 2024 में देश भाजपामुक्त होगा। इंतजार कीजिए।"

दरअसल दोनों दलों के बीच चल रहे सियासी जंग में उस वक्त तेजी आ गई, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल का दौरा किया और नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए उन्हें पीएम पद की महत्वाकांक्षा पालने वाला और भाजपा को धोखा देने वाले शख्स के तौर पर रेखांकित किया।

वहीं अमित शाह के आरोपों का जवाब देते हुए जदयू ने कहा कि अमित शाह ने साजिश करके नीतीश कुमार को महागठंधन से अलग करवा दिया और बाद में उनकी जड़ खोदने के लिए आरपीसी सिंह को पीछे लगा दिया था।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीLalan Singhजेडीयूनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवमहागठबंधनMahagathbandhan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील