लाइव न्यूज़ :

Sushil Modi Death News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश अस्वस्थ, सुशील मोदी निधन की खबर से गहरा सदमा!, वाराणसी भी नहीं पहुंचे...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2024 17:04 IST

Sushil Modi Death News: बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में काफी लंबे समय तक काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों की दोस्ती के काफी किस्से बिहार की सियासी गलियारों का किस्सा बना करते थे।सुशील मोदी के निधन का समाचार सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे।

Sushil Modi Death News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुशील मोदी के निधन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काफी गहरा सदमा लगा है। यह दुखद समाचार सुनकर उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। मंगलवार कि उनके तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। नीतीश कुमार ने आज उनकी स्वर्गीय पत्नी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। अस्वस्थता की वजह से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में भाग लेने वाराणसी भी नहीं जा सके। बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में काफी लंबे समय तक काम किया है। एक वक्त था जब दोनों की दोस्ती के काफी किस्से बिहार की सियासी गलियारों का किस्सा बना करते थे।

सुशील मोदी के निधन का समाचार सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैंने आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी की पत्नी से भी फोन पर बात की और उनको इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। दरअसल, नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में काफी लंबे समय तक काम किया। बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते थे। सुशील कुमार मोदी नीतीश कुमार के करीबी मित्र भी माने जाते रहे हैं।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारBJPपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए