लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने गोपालगंज में भाजपा की जीत को जनता के कारण और मोकामा में राजद की जीत को अनंत सिंह के बाहुबल का नतीजा बताया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 6, 2022 14:32 IST

सुशील मोदी ने कहा कि गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को जीताकर जनता ने महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। वहीं मोकामा सीट के बारे में सुशील मोदी ने विशुद्ध तौर से अनंत सिंह फैक्टर को जिम्मेदार बताते हुए लालू-नीतीश के प्रभाव को खारिज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने गोपालगंज में मिली जीत पर कहा कि जनता ने महागठबंधन को नकार दिया हैवहीं मोकामा सीट पर राजद प्रत्याशी नीलम देवी की जीत को अनंत सिंह के बाहुबल का नतीजा बतायागोपालगंज और मोकामा सीट हुए उपचुनाव में एक सीट भाजपा और एक सीट राजद के खाते में आयी है

पटना: बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने गोपालगंज और मोकामाउपचुनाव नतीजे पर महागठबंधन सरकार को घेरते हुए गोपालगंज में मिली जीत को तो भाजपा का बताया लेकिन मोकामा सीट पर महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी नीलम देवी को मिली जीत का श्रेय विशुद्ध रूप से अनंत सिंह के खाते में देते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव के नेतृत्व को खारिज कर दिया है।

सुशील मोदी ने कहा कि गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को जीताकर जनता ने महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव साथ में थे लेकिन फिर भी वो दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी को हरा नहीं पाए। राजद और जदयू ने भरपूर कोशिश की थी लेकिन वो चाहकर भी भाजपा के मजबूत गढ़ गोपालगंज में सेंध नहीं लगा पाए।

नीतीश-लालू पर तंज कसते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लव-कुश और अति पिछड़ ने एकमुश्त वोट भाजपा को वोट  दिया है। मोकामा और गोपालगंज की जनता ने पूरे बिहार को बता दिया की जदयू का आधार वोट अब भाजपा के साथ है।

वहीं मोकामा सीट पर पति अनंत सिंह की अयोग्यता घोषित होने के बाद राजद के टिकट पर जीत दर्ज करने वाली नीलम देवी के बार में सुशील मोदी ने कहा कि यह सीधे तौर पर अनंत सिंह की जीत है और मोकामा जीत को न लालू यादव के खाते में गिना जाएगा और न ही नीतीश कुमार के खाते में। इससे पहले भी 2020 भी में अनंत सिंह मोकामा सीट 35 हज़ार वोटों से जदयू कैंडिडेट को हराकर जीते थे।

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह के साथ थे फिर भी उनकी पत्नी महज 16 हज़ार वोटों से जीती हैं। मोकामा के 7 विधानसभा चुनाव में 6 बार अनंत सिंह ही जीते हैं, चाहे पार्टी कोई भी हो। मोकामा में भाजपा पहली बार चुनाव लड़ रही थी फिर भी अनंत सिंह के गढ़ में उसके लिए 62,758  वोट लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मोकामा में जदयू समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा को ही वोट दिया है।

 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीमोकामागोपालगंजआरजेडीजेडीयूBihar BJPउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी