ताजा सर्वे में दावाः अभी चुनाव हुए तो बहुमत से 15 सीट पीछे रह जाएगा एनडीए, भाजपा को तगड़ा झटका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 7, 2019 07:10 AM2019-01-07T07:10:51+5:302019-01-07T07:10:51+5:30

सर्वे के मुताबिक लोकसभा की 543 सीटों में से राजग को सिर्फ 257 सीटों पर ही जीत मिलेगी जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है.

survey: If the elections are held now, 15 seats will be behind the majority, the NDA, the BJP is a great shock | ताजा सर्वे में दावाः अभी चुनाव हुए तो बहुमत से 15 सीट पीछे रह जाएगा एनडीए, भाजपा को तगड़ा झटका

सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा चुनाव को लेकर एक नए सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. इस सर्वे के मुताबिक अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा नीत राजग बहुमत से 15 सीटें पीछे रह जाएगा. ये सर्वे इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने किया है. सर्वे के मुताबिक लोकसभा की 543 सीटों में से राजग को सिर्फ 257 सीटों पर ही जीत मिलेगी जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है.

वहीं, सर्वे के मुताबिक कांग्रेस नीत संप्रग को 146 सीटें मिल सकती हैं. ध्यान रहे इसमें सपा और बसपा को शामिल नहीं किया गया है. सरकार बनाने में अन्य पार्टियों की भूमिका अहम होगी. सर्वे में अन्य पार्टियां 140 सीटें जीतती दिख रही हैं. इंडिया टीवी और सीएनएक्स सर्वे के मुताबिक, राजग को 37.15%, संप्रग को 29.92% और अन्य को 32.93% वोट मिल सकते हैं.

ये सर्वे 15 से 25 दिसंबर तक देश की सभी 543 लोकसभा सीट पर कराया गया है. ये सर्वे राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कराया गया है.

किस राज्य में किस पार्टी को मिलेंगे कितनी सीटें?

यूपी (80) : भाजपा 40, बसपा 15, सपा 20, कांग्रेस 2, रालोद 2, अपना दल 1

महाराष्ट्र (48) : भाजपा 22, शिवसेना 8, कांग्रेस 9, राकांपा 9

प. बंगाल (42) : तृणमूल 26, भाजपा 10, कांग्रेस 2, लेफ्ट फ्रंट 4

बिहार (40) : भाजपा 13, राजद 10, जद-यू 11, कांग्रेस 2, एलजेपी 3, आरएलएसपी 1

तमिलनाडु (39) : डीएमके 21, एआईएडीएमके 10, एएमएमके 4, कांग्रेस 3, पीएमके 1

मध्यप्रदेश (29) : भाजपा 18, कांग्रेस 11

कर्नाटक (28) : भाजपा 15, कांग्रेस 9, जद-एस 4

गुजरात (26) : भाजपा 24, कांग्रेस 2

आंध्र प्रदेश (25) : वाईआरएस कांग्रेस 19, तेदपा 4, कांग्रेस 2

राजस्थान (25) : भाजपा 15, कांग्रेस 10

ओडिशा (21) : बीजद 13, भाजपा 8

केरल (20) : कांग्रेस 8, लेफ्ट फ्रंट 5, आईयूएमएल 2, भाजपा 1, केसी(एम) 1, आरएसपी 1, निर्दलीय 2

तेलंगाना (17) - टीआरएस 16, एआईएमआईएम 1

झारखंड (14) : भाजपा 7, जेएमएम 4, कांग्रेस 2, जेवीएम(पी) 1

असम (14): भाजपा 12, एआईयूडीएफ 2 पंजाब (13) कांग्रेस 7, अकाली दल 5, आप 1

छत्तीसगढ़ (11): भाजपा 5, कांग्रेस 6

हरियाणा (10) : भाजपा 8, कांग्रेस 2

दिल्ली (7) : भाजपा 5, आप 1, कांग्रेस 1

जम्मू-कश्मीर (6): भाजपा 2, नेकां 2, कांग्रेस 1, पीडीपी 1

उत्तराखंड (5) : भाजपा 4, कांग्रेस 1

हिमाचल प्रदेश (4) : भाजपा 4

गोवा (2) : भाजपा 1, कांग्रेस 1

अरुणाचल प्रदेश (2) : भाजपा 2

मणिपुर (2) : भाजपा 2

मेघालय (2) : कांग्रेस 1, एनपीपी 1

त्रिपुरा (2) : भाजपा 1, सीपीआई(एम) 1 

नागालैंड (2) : एनडीपीपी 1, एनपीएफ 1

मिजोरम (1) : एमएनएफ 1

सिक्किम (1) : एस़डीएफ 1

चंडीगढ़ (1) : भाजपा 1

अंडमान एंड निकोबार (1) : भाजपा 1

दादरा और नगर हवेली (1) : भाजपा 1

दमन एंड दिव (1) : भाजपा 1

लक्षदीप (1) : कांग्रेस 1

पुड्डुचेरी (1) : आईएनआरसी 1

Web Title: survey: If the elections are held now, 15 seats will be behind the majority, the NDA, the BJP is a great shock