लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े लेफ्टिनेंट बोले- राजनीति के लिए बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया, इसकी जरूरत नहीं थी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 8, 2018 09:32 IST

अनेक मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं पर सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेने के आरोप लगते रहे। अब सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की टिप्पणी ने इस मिलिट्री ऑपरेशन का राजनीतिकरण करने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देलेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा 'रोल ऑफ क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशन्स एंड सर्जिकल स्ट्राइक' विषय को संबोधित कर रहे थे दो साल पहले उड़ी के एक सैन्य शिविर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारत ने अपने कई जवान गंवा दिए।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा ने सर्जिकल स्ट्राइक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मिलिटरी ऑपरेशन का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। बता दें कि सितंबर 2016 में जब भारतीय जवानों ने एलओसी के पार जाकर आंतकियों के लॉन्चिंग पैड्स तबाह किए थे उस वक्त डीएस हुड्डा नॉर्दर्न आर्मी कमांडर थे। 

'रोल ऑफ क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशन्स एंड सर्जिकल स्ट्राइक' विषय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, एक मिलिटरी ऑपरेशन की वीडियो और फोटो लीक करके इसे राजनीतिक डोमेन में लाया गया। अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना सही है तो मेरा जवाब होगा नहीं। अगर आप मिलिट्री ऑपरेशन का राजनीतिकरण करते हैं तो यह सही नहीं है।'

गौरतलब है कि दो साल पहले उड़ी के एक सैन्य शिविर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारत ने अपने कई जवान गंवा दिए। इसके जवाब में भारत ने नियंत्रण रेखा पार कर सर्जिकल स्‍ट्राइक किया था और पाक‍िस्‍तान के कब्जे वाले कश्‍मीर में आतंकियों के कई लॉन्‍च पैड्स ध्वस्‍त कर दिए थे। सर्जिकल स्‍ट्राइक को देशभर में खूब प्रचारित प्रसारित किया गया। 

अनेक मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं पर सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेने के आरोप लगते रहे। अब सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की टिप्पणी ने इस मिलिट्री ऑपरेशन का राजनीतिकरण करने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा ने कहा 'मुझे लगता है कि इसे बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जिसकी जरूरत नहीं थी। सैन्‍य अभियान जरूरी था और हमने ऐसा किया। लेकिन इसे राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है... बेहतर होता यदि ऐसे सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी गोपनीय रखी जाती।'

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतम्यांमार में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करने वाले सेवानिवृत्त कर्नल को मणिपुर सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, वरिष्ठ एसएसपी नियुक्त किया

विश्वपुंछ आतंकी हमले पर बोले पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक- 'पाकिस्तान को भारत के एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर है'

भारतहमने कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े नहीं किए और न ही कभी ऐसा करेंगे: उमर अब्दुल्ला

भारतजिसने लादेन को 'ओसामा जी' कहा हो उससे..., 'सर्जिकल स्ट्राइक' पर दिग्विजय के बयान पर मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने साधा निशाना

भारत29 Sep History: भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को सिखाया सबक, 18 जवानों के मौत का पाकिस्तान से लिया बदला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह