लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट हैक, ब्राजील के हैकरों का बताया जा रहा हाथ

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 19, 2018 16:53 IST

वेबसाइट के हैक होने के बाद वह कुछ देर के लिए डाउन हो गई। हालांकि उसके बाद से वेबसाइट अंडर मेंटीनेंस है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अप्रैलः देश के सर्वोच्चतम न्यायालय यानि सुप्रीम कोर्ट (एससी) की गुरुवार को वेबसाइट हैक होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वास्तव में वेबसाइट हैक हुई है या नहीं। बताया जा रहा है कि एससी की वेबसाइट ब्राजील के हैकर्स ने हैक की है। जिस सयम वेबसाइट हैक हुई थी तो उस समय पेज पर हाईटेक ब्राजील हैकटीम लिखा हुआ दिख रहा था।

वेबसाइट के हैक होने के बाद वह कुछ देर के लिए डाउन हो गई। हालांकि उसके बाद से वेबसाइट अंडर मेंटीनेंस है। ट्विटर पर लोगों ने कोर्ट की वेबसाइट हैक होने की खबर आते ही ट्वीट भी किए, जिसमें उन्होंने पूछा कि वाकई वैबसाइट हैक हुई है या नहीं।इससे पहले भी 6 अप्रैल को देश की रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक हो गई थी, जिसमें कुछ चीनी अक्षर लिखे दिखाई दिए थे। वहीं, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट 6 फरवरी को हैक हो गया था। यह जानकारी खुद अनुपम खेर ने दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरा ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। मुझे अभी भारत के मित्रों ने कॉल कर बताया है। इस समय मैं लॉस एंजिलिस में हूं। हालांकि मैंने इसकी सूचना ट्वीटर को दे दी है।

इसके अलावा  एयर इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट को 15 मार्च के दिन हैक कर लिया गया था। हालांकि कुछ घंटों में उसे ठीक कर लिया गया। विमानन कंपनी ने इसकी जानकारी दी थी, जिसमें कहा गया था कि विमानन कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल एयर इंडिया पर तुर्क भाषा में एक संदेश पोस्ट किया गया था।

इसके बाद कंपनी के प्रवक्ता बताया था कि हैंडल पर पोस्ट की गयी सभी गलत सूचनाओं को हटा दिया गया और आधिकारिक हैंडल फिर से काम कर रहा है। हैकर्स ने पोस्ट में लिखा था कि अंतिम क्षणों में महत्वपूर्ण घोषणा हमारी सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। अब से हम टर्किश एयरलाइंस से उड़ान भरेंगे। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी