लाइव न्यूज़ :

जस्टिस जे चेलमेश्वर ने अपने फेयरवेल में हिस्सा लेने से किया इनकार

By स्वाति सिंह | Updated: May 9, 2018 19:03 IST

जस्टिस चेलमेश्वर ने फंक्शन में आने से इसलिए मना किया क्योंकि वह वहां जाने में सहज महसूस कर रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस जे चेलमेश्वर ने बुधवार को बार एसोसिएशन द्वारा उनके लिए आयोजित फेयरवेल फंक्शन में जाने से इनकार कर दिया है। खबरों की मानें तो उन्होंने इस फंक्शन में आने से इसलिए मना किया क्योंकि वह वहां आने में सहज महसूस नहीं कर थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जस्टिस चेलमेश्वर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट से विदाई के वक्त भी समारोह में नहीं गए थे। जस्टिस चेलमेश्वर 22 जून को रिटायर हो रहे हैं। हालांकि बार एसोसिएशन के अधिकारीयों ने बताया कि न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुये उनका निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। 

न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के नेतृत्व में 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों की प्रेस कांफ्रेस में प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर लगाए गए आरोपों के बाद से ही वे विवादों में घिरे हुये हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई , न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने भी हिस्सा लिया था। 

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि न्यायमूर्ति चेलमेश्वर से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें 18 मई को विदाई समारोह में आमंत्रित करने के लिये पिछले सप्ताह मुलाकात की थी। सुप्रीम कोर्ट में ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पहले 18 मई अंतिम कार्य दिवस है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की कार्य समिति के सदस्यों ने बुधवार को एक बार फिर उनसे विदाई समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया परंतु व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुये उन्होंने इसके लिये अपनी सहमति नहीं दी। 

जस्टिस चेलमेश्वर ने बार एसोसिएशन के सदस्यों को बताया कि उनका जब आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में स्थानांतरण हुआ था तो उस वक्त भी उन्होंने विदाई कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया था। एसोसिएशन के सचिव विक्रांत यादव ने बताया कि न्यायमूर्ति चेलमेश्वर से आज उनके निवास पर बार के सदस्यों ने मुलाकात की लेकिन उन्होंने अपने विदाई कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया। 

जस्टिस चेलमेश्वर आज न्यायिक कार्य के लिये शीर्ष अदालत नहीं आये थे। इस वजह से वह लगातार तीसरी बार न्यायाधीशों के पारंपरिक बुधवार के दोपहर भोज में भी शामिल नहीं हो सके थे। न्यायाधीशों के प्रत्येक बुधवार को होने वाले सामूहिक भोजन कार्यक्रम में बारी बारी से न्यायाधीश अपने गृह राज्य के व्यंजन घर से लाते हैं।

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :जस्टिस चेलमेश्वरसुप्रीम कोर्टबार काउंसिल ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?