लाइव न्यूज़ :

CBI निदेशक आलोक वर्मा की छुट्टी खत्म होगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में होगा आज तय

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 12, 2018 06:22 IST

सीबीआई के सबसे बड़े अधिकारियों की लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट आज (सोमवार) सुनवाई करेगा। आज ये तय होगा कि आलोक वर्मा की छुट्टी खत्म होगी कि नहीं।

Open in App

 सीबीआई के सबसे बड़े अधिकारियों की लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट आज (सोमवार) सुनवाई करेगा। आज ये तय होगा कि आलोक वर्मा की छुट्टी खत्म होगी कि नहीं। हाल ही में सार्वजनिक रूप से सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। सरकार ने जिसके बाद दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था।

 अब इस मामले को अलग अलग रूपों में सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया है।  राकेश अस्थाना ने आलोक वर्मा पर मोइन कुरैशी केस में सतीश बाबु सना से दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है, वहीं उसी सतीश सना से दो करोड़ 95 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआइआर दर्ज है।

कोर्ट में पेश की गई पहली याचिका के मुताबिक सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को जबरन छुट्टी पर भेजा है जिसको चुनौती दी गई है, उनका कहना है कि सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 2 साल का होता है। उन्हें इससे पहले काम से अलग करना दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन है। उनका करियर बेदाग ह। आरोपों के आधार पर उनको हटाया नहीं जा सकता है। 

दूसरी याचिका एनजीओ कॉमन कॉज़ की है, कॉमन कॉज़ ने राकेश अस्थाना और उनकी टीम के अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसआईटी बनाने की मांग की हा। वही्, तीसरी याचिका लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की है। खड़गे ने आलोक वर्मा के समर्थन में याचिका दाखिल की है। 

उन्होंने वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने को नियमों के खिलाफ बताया है। पिछली तारीख को उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। आज कोर्ट उनकी याचिका पर भी सुनवाई कर सकता है। आज कोर्ट ये भी तय कर सकता है कि अस्थाना के ऊपर लगे आरोपों की किस तरह से जांच हो।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसीबीआईआलोक वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब