लाइव न्यूज़ :

Supreme Court SC and ST: मांझी और चिराग में ठनी, पूर्व सीएम बोले- भुइयां, मुसहर, डोम, मेहतर जाति में कितने आईएएस, आईपीएस और चीफ इंजीनियर हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2024 17:02 IST

Supreme Court sub-classification SC and ST: जीतन राम मांझी ने कहा कि जो लोग आज क्षोभ व्यक्त कर रहे हैं, उन चार जातियों के लोग ही आरक्षण का लाभ ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशेड्यूल कास्ट का हक 76 वर्ष से तो वह लोग लेते ही रहे हैं। भुइया मेहतर यह सब का साक्षरता दर 15 प्रतिशत नीचे है। हम लोग आगामी कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे।

Supreme Court sub-classification SC and ST: एससी/एसटी में आरक्षण के भीतर आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एनडीए के दो घटक दल आमने-सामने हो गए हैं। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया है, वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के संरक्षक एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए चिराग पासवान को स्वार्थी बता दिया है। उन्होंने कहा कि भुइयां, मुसहर, डोम, मेहतर जाति के जो लोग हैं, उनमें से कितने आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर और चीफ इंजीनियर हैं?

जीतन राम मांझी ने कहा कि जो लोग आज क्षोभ व्यक्त कर रहे हैं, उन चार जातियों के लोग ही आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। इसका मतलब है कि शेड्यूल कास्ट का हक 76 वर्ष से तो वह लोग लेते ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कहां का न्याय है जो आदमी बढ़ गया है, वह सिर्फ बढ़ता रहे और जो आदमी पीछे है, उसका केयर नहीं किया जाए। जो अमीर हो गए हैं वो और अमीर होते जा रहे हैं।

और जो गरीब है वो और गरीब होते जा रहा है। मांझी ने कहा कि वो हर हालत में सुप्रीम कोर्ट में जो आदेश है, इसका स्वागत करते हैं। यह फैसला 10 साल पहले आना चाहिए था। आज स्थिति है साक्षरता सबसे नीचे होने का शेड्यूल कास्ट का साक्षरता दर 30 प्रतिशत है। उसमें भुइया मेहतर यह सब का साक्षरता दर 15 प्रतिशत नीचे है।

जिसका 30 प्रतिशत से ऊपर का साक्षरता है, उसको सुविधा मिलनी चाहिए लेकिन जिसकी साक्षरता 7-8 प्रतिशत है तो उसको ज्यादा मिलना चाहिए। मांझी ने कहा कि इसलिए कोर्ट ने जो आदेश दिया, उसको बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। वहीं, डीएमके नेता के द्वारा भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए जाने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी के आस्था के खिलाफ बातें नहीं करनी चाहिए।

भारत में तो मिट्टी और कंकड़ पत्थर को भी भगवान मानते हैं, इसलिए लोगों को इसका खास ख्याल रखना चाहिए। आस्था से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। जिसको लेकर मांझी ने कहा कि स्वाभाविक है कि लोग अपने-अपने तैयारी करेंगे। हम पार्टी का भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में हुई और बहुत बढ़िया, अच्छी बैठक हुई। हम लोग आगामी कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजीतन राम मांझीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टबिहार में कौन सा नियम कानून?, NDA राज मतलब गुंडों का राज!, खुलेआम फायरिंग करते हम प्रवक्ता और जीतन राम मांझी के मीडिया सलाहकार दानिश रिजवान, वीडियो

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए