लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने मलयालम न्यूज चैनल पर प्रतिबंध के केंद्र के आदेश को पलटा, कहा- मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2023 12:04 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मलयालम न्यूज चैनल 'मीडियावन' पर केंद्र सरकार के बैन के फैसले को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिना तथ्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी दावे करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पर अप्रसन्नता भी जाहिर की।

Open in App

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मलयालम समाचार चैनल ‘मीडियावन’ के प्रसारण पर 'सुरक्षा आधार' पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने संबंधी केरल हाई कोर्ट के आदेश को बुधवार को पलट दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बैन को हटाने का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र प्रेस आवश्यक है। कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। 

बार एंड बेंच वेबसाइट के अनुसार भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने केंद्र के इस तर्क को खारिज कर दिया कि चैनल के कुछ प्रसारणों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित किया है। शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के दावे ऐसे हवा में नहीं किए जा सकते, इसके समर्थन में ठोस तथ्य होने चाहिए।'

जनवरी में मीडियावन पर केंद्र ने लगाया था बैन

केंद्र सरकार ने जनवरी में ‘सुरक्षा कारणों’ का हवाला देते हुए मलयालम न्यूज चैनल मीडियावन के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस चैनल के ब्रॉडकास्ट लाइसेंस को रिन्यू करने से इनकार कर दिया था। 

इसके बाद मामला केरला हाई कोर्ट पहुंचा था। हालांकि, 9 फरवरी को हाई कोर्ट की एकल पीठ ने भी चैनल पर प्रतिबंध को बरकरार रखा था। याचिका मध्यमम ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड (एमबीएल) की ओर से डाली गई थी। यही कंपनी इस चैनल को चलाती है। हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए चैनल के संपादक प्रमोद रमण और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने भी अलग-अलग याचिकाएं डाली थी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया