लाइव न्यूज़ :

देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- इसके गलत इस्तेमाल को कैसे रोकेंगे, 24 घंटे में बताएं

By रुस्तम राणा | Updated: May 10, 2022 17:05 IST

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा है कि इस कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल न हो इसके लिए कैसे सुनिश्चित किया जाए?

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र बुधवार को देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगासुप्रीम कोर्ट की केंद्र को इस कानून का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह

नई दिल्ली: देशद्रोह कानून (sedition law) के इस्तेमाल पर अक्सर विवाद देखने को मिलता है। कई बार इस कानून पर सियासत भी देखने को मिलती है। इसी विवाद को खत्म करने के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा है कि इस कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल न हो इसके लिए कैसे सुनिश्चित किया जाए? शीर्ष अदालत ने केंद्र से इस सवाल का 24 घंटे यानी बुधवार तक जवाब मांगा है। साथ ही केंद्र को सुप्रीम कोर्ट ने यह सलाह दी है कि उसे इस कानून का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अब केंद्र बुधवार को देशद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा।

कोर्ट ने केंद्र से पूछे अहम सवाल

मामले में सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस कानून से जुड़े कई सवाल पूछे। कोर्ट ने पूछा कि इस कानून पर सरकार कब तक कोई फैसला ले लेगी और तब तक इस कानून का दुरुपयोग न हो यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा? साथ ही जो लोग इस कानून के तहत जेल में बंद हैं उनका क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सुझाया कि क्या ये हो सकता है कि सरकार खुद ही इस कानून का इस्तेमाल न करे जब तक केंद्र सरकार इस मामले पर कोई फैसला नहीं ले लेती।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- सरकार समय सीमा नहीं बता रही

कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह कानून का जमीन पर पालन पुलिस करती है। यदि इस कानून को सरकार स्वयं खत्म करती है तो इसका इस्तेमाल बंद हो जाएगा। याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल ने अपनी दलील में कहा कि सरकार इस कानून को कब रद्द करेगी इसकी कोई-समय सीमा नहीं बता रही है। उन्होंने ऐसे में इस कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल आगे भी होता रहेगा।    

इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकारी की प्रशंसा की

वहीं देश की सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार की तारीफ भी की है। दरअसल, अदालत ने केंद्र के उस हलफनामें की प्रशंसा की है जिसमें केंद्र ने यह लिखा है कि वह धीरे-धीरे अंग्रेजी हुकुमत के द्वारा बनाए गए कानूनों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। इसी क्रम में पीएम मोदी खुद देशद्रोह कानून पर भी विचार कर रहे हैं।  सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की मंशा की तारीफ की।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टCenter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?