लाइव न्यूज़ :

पत्नी को गुजारा भत्ता देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: October 14, 2019 20:12 IST

गैर सरकारी संगठन ने अपनी महासचिव और अधिवक्ता स्नेहा कलिता के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि ऐसे मामलों में पति और पत्नी दोनों के लिये हलफनामे पर अपनी आय के स्रोत तथा दूसरे संबंधित विवरण की जानकारी देने के लिये एक मानक प्रारूप तैयार किया जाये जो जीवन साथी द्वारा गुजारा भत्ते का निर्धारण करने में मददगार होगा।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने वैवाहिक विवाद में गुजारे भत्ते के लिये कुटुम्ब अदालतों में आने वाले मामलों में पति और पत्नी से जानकारी प्राप्त करने के लिये एक समान मानक प्रारूप तैयार करने का निर्देश देने के लिये दायर याचिका पर सोमवार को केन्द्र सरकार से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने गैर सरकारी संगठन ‘सिटीजन राइट्स ट्रस्ट’ की जनहित याचिका पर सामाजिक न्याय मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को नोटिस जारी किये। इन सभी को चार सप्ताह के भीतर नोटिस के जवाब देने हैं।

पीठ ने इसके साथ ही पहले से लंबित मामले के साथ इस याचिका को संलग्न कर दिया और इसे चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दिया। शीर्ष अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन और अनीता शिनाय को इस मामले में न्याय मित्र नियुक्त किया। न्यायालय ने ऐसे विवाद में गुजारा भत्ते का निर्धारण करने के लिये पति पत्नी द्वारा तमाम जानकारियां देने के लिये एक माडल हलफनामा तैयार करने के बारे में न्याय मित्रों को भी सुझाव देने के लिये कहा है।

गैर सरकारी संगठन ने अपनी महासचिव और अधिवक्ता स्नेहा कलिता के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि ऐसे मामलों में पति और पत्नी दोनों के लिये हलफनामे पर अपनी आय के स्रोत तथा दूसरे संबंधित विवरण की जानकारी देने के लिये एक मानक प्रारूप तैयार किया जाये जो जीवन साथी द्वारा गुजारा भत्ते का निर्धारण करने में मददगार होगा।

याचिका में कहा गया है कि दोनों पक्षों द्वारा प्रारंभिक दौर की कार्यवाही में ही मानक प्रारूप में हलफनामे पर सारी अपेक्षित जानकारी मुहैया कराने पर वैवाहिक विवाद से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब से बचा जा सकेगा और निर्धारित प्रारूप में दी गयी जानकारी मुआवजे की राशि का निर्धारण करने में अदालत के लिये मददगार होगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील