लाइव न्यूज़ :

रैनबैक्सी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अगर सिंह बंधु अवमानना के दोषी पाए गये तो भेजे जाएंगे जेल

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2019 12:17 IST

सुप्रीम कोर्ट जापान की फर्म दायची सैंक्यो की याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसने सिंह बंधुओं के खिलाफ सिंगापुर न्यायाधिकरण के 3500 करोड़ रूपए के अवार्ड की रकम की वसूली कराने का अनुरोध किया है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों मलविंदर सिंह और शिवविंदर सिंह को शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे अवमानन के दोषी पाए गये तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। साथ ही कोर्ट ने कहा कि वह अवमानन की सुनवाई के साथ आगे बढ़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही जापानी फर्म दायची को चार हजार करोड़ रुपये के भुगतान पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों के जवाब पर भी निराशा जताई।

कोर्ट ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ अवमानना की सुनवाई की अगली तारीख 11 अप्रैल तय की। पीटीआई के अनुसार सुनवाई कर रही बेंच ने कहा, 'आप भले ही आधी दुनिया पर राज करते हैं लेकिन इसकी आपके पास कोई ठोस योजना नहीं है कि पैसे कैसे जारी किये जाएंगे।'

पिछले महीने की सुनवाई में कोर्ट ने दोनों भाईयों से यह बताने को कहा था कि वे कैसे अपने खिलाफ सिंगापुर में आए फैसले के बाद उसके पालन करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट जापान की फर्म दायची सैंक्यो की याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसने सिंह बंधुओं के खिलाफ अपने एक मामले में सिंगापुर न्यायाधिकरण के 3500 करोड़ रूपए के अवार्ड की रकम की वसूली कराने का अनुरोध किया है। जापान की फर्म ने अवमानना की याचिका दायर की है और कहा है कि इन दोनों ने उसे फोर्टिस हेल्थकेयर से कुछ शेयर देने का वायदा किया था। 

दायची ने सिंह बंधुओं द्वारा स्थापित रैनबैक्सी को 2008 में खरीदा था। इसके बाद दायची ने सिंगापुर में रैनबैक्सी पर तथ्य छिपाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायक की। दायची ने अपनी याचिका में कहा कि रैनबैक्सी अपने शेयर बेचने के समय अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के जांच के घेरे में था, जिसे नहीं बताया गया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील