लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सिख को बिना हेलमेट के प्रतियोगिता में शामिल नहीं होने देना भेदभाव नहीं

By भाषा | Updated: February 20, 2019 05:45 IST

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि बिना हेलमेट के साइकिल रेस में भाग लेने से पगड़ीधारी सिख को रोकने की घटना को भेदभाव या उनके धार्मिक अधिकारों के साथ दखल नहीं कहा जा सकता।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि बिना हेलमेट के साइकिल रेस में भाग लेने से पगड़ीधारी सिख को रोकने की घटना को भेदभाव या उनके धार्मिक अधिकारों के साथ दखल नहीं कहा जा सकता।

दिल्ली के 50 वर्षीय सिख साइकिल चालक को हेलमेट पहनने से इंकार करने पर लंबी दूरी की स्पर्धा के लिए कथित तौर पर अयोग्य करार दिए जाने के मामले में न्यायालय ने दखल देने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति एस ए बोवडे, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने याचिकाकर्ता जगदीप सिंह पुरी की दलीलों पर आपत्ति भी जतायी कि अगर सेना ड्यूटी के दौरान सिखों को पगड़ी पहनने की अनुमति दे सकती है तो स्पर्धा के आयोजक किस तरह ऐतराज कर सकते हैं।

पुरी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील आर एस सूरी ने कहा कि भारतीय सैन्य बल में सिखों को पगड़ी पहनने की अनुमति दी जा सकती है तो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती । 

पीठ ने कहा कि आप स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक लोगों की तुलना सेना के लोगों से नहीं कर सकते। सेना में आपको देश के लिए काम करना होता है। वहां कोई भेद-भाव नहीं होता। आप सेना में शामिल होकर यह नहीं कहते कि मैं जंग में नहीं जाउंगा। लेकिन, आप साइकिल खरीद सकते हैं और साइकिल रेस में चाहें तो भागीदारी नहीं कर सकते। 

पिछले साल छह जुलाई को न्यायालय पुरी की याचिका पर विचार करने पर सहमत हुआ था और केंद्र तथा स्पर्धा के आयोजकों को नोटिस जारी किया था। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया