लाइव न्यूज़ :

मुफ्त वितरण एक 'गंभीर मुद्दा', इससे अर्थव्यवस्था का पैसा डूब रहा है: सर्वोच्च न्यायालय

By शिवेंद्र राय | Updated: August 11, 2022 14:03 IST

भाजपा नेता और सर्वोच्च न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने मुफ्त सुविधाओं के चुनावी वादों पर टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने कहा है कि यह एक गंभीर मामला है जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्त में सुविधाएं देने के चुनावी वादों पर सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाईसर्वोच्च न्यायालय ने मामले को गंभीर मानाकहा, लोक कल्याण की योजनाओं और मुफ्त सुविधाओं को संतुलित करना होगा

नई दिल्ली: राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त में सुविधाएं देने के चुनावी वादों के खिलाफ दायर की गई एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि चुनावो के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त उपहार का वादा और वितरण "एक गंभीर मुद्दा" है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है। शीर्ष अदालत अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें चुनावों से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए 'मुफ्त' का वादा करने वाले राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। याचिका में चुनाव घोषणापत्र को विनियमित करने और उसमें किए गए वादों के लिए राजनीतिक दलों को जवाबदेह बनाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा गया है।

बार एंड बेंच के अनुसार इस मामले की सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा,  "कोई नहीं कहता कि यह कोई मुद्दा नहीं है। यह एक गंभीर मुद्दा है। जिन्हें सुविधाएं मिल रही हैं वह इसे पाना चाहते हैं और हम एक कल्याणकारी राज्य हैं। कुछ लोग कह सकते हैं कि वे करों का भुगतान कर रहे हैं और इसका उपयोग विकास प्रक्रिया के लिए किया जाना है। तो यह एक गंभीर मुद्दा है। इसलिए समिति को दोनों पक्षों को सुनना पड़ेगा।"

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां गरीबी है और केंद्र सरकार की भी भूखों को खिलाने की योजना है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि लोक कल्याण की योजनाओं और मुफ्त सुविधाओं को संतुलित करना होगा। शीर्ष अदालत इस मामले में अगली सुनवाई 17 अगस्त को करेगी।

बहस का केंद्र बन गया है रेवड़ी कल्चर

बता दें कि चुनावों के दौरान मुफ्त सुविधाएं देने के वादों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवड़ी कल्चर कहा था। प्रधानमंत्री कई बार खुले मंच से इसकी आलोचना कर चुके हैं। हाल ही में हरियाणा के पानीपत में एथेनॉल प्लांट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि देश के विकास के लिए यह जरूरी है कि सरकार के पैसा हो और तभी वह निवेश कर सकेगी। उन्होंने कहा कि हर चीज मुफ्त में उपलब्ध कराने का वादा करने वाले देश के बच्चों का भविष्य छीन लेंगे।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टAshwini Upadhyayनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?