लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिना वसीयत अगर व्यक्ति की मौत हो जाए तब भी संपत्ति पर होगा बेटियों का अधिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2022 22:42 IST

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत संपत्ति के अधिकार पुरुषों और महिलाओं पर समान रूप से लागू हैं

Open in App
ठळक मुद्देबिना किसी वसीयत के भी संपत्ति पर बेटी का प्राप्त है पूरा अधिकारमृत व्यक्ति की खुद से अर्जित या परिवार से प्राप्त संपत्ति पर है बेटियों को अधिकार जस्टिस एस अब्दुल नजीर और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच ने दिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति के उत्तराधिकार के मामले में एक ऐतिहासिक आदेश देते हुए बेटियों को मिले कानूनी वैधता को और मजबूती प्रदान की। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यदि व्यक्ति की मृत्यु बिना किसी वसीयत के भी हो जाए तब भी उसकी संपत्ति पर बेटी का अधिकार संपत्ति के अन्य उत्तराधिकारियों से ज्यादा होता है।

देश की सर्वोच्च अदालत ने यह फैसला हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत विवाहित और विधवा हिंदू महिलाओं के संबंध में दिया है। इस मामले में  दो जजों की बेंच ने सुनवाई की। जिसमें जस्टिस एस अब्दुल नजीर और जस्टिस कृष्ण मुरारी शामिल थे। 

दोनों जजों की बेंच के समाने दरअसल यह मामला आया था कि अगर बिना वसियत किये मृत व्यक्ति की संपत्ति का कोई और कानूनी उत्तराधिकारी न हो तो क्या संपत्ति पर बेटियों का अधिकार होगा। 

दोनों जजों ने इस मामले में ऐतिहासिक निर्णय देते हुए अपने फैसले में कहा की मृत व्यक्ति की खुद अर्जित की हुई संपत्ति हो या फिर विभाजन के बाद परिवार से मिली हो। उसे संपत्ति उत्तराधिकार के नियमों के तहत दूसरे उत्तराधिकारियों से पहले बेटी का माना जाएगा। 

इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा कि हिंदू अधिनियम के तरह संपत्ति के अधिकार पुरुषों और महिलाओं में समान है और पुरुषों की तरह महिला का भी संपत्ति पर पूर्ण अधिकार हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने इस दुविधा को भी दूर किया कि अगर पुरुष की जगह कोई हिंदू महिला बिना वसीयत के मरती है तो उस मामले में कानून की किस प्रक्रिया का पालन होगा। 

कोर्ट ने इस मामले में जो व्याख्या दी उसके मुताबिक मृत महिला के पिता या माता से प्राप्त हुई संपत्ति पर उसके पिता के उत्तराधिकारियों का स्वामित्व होगा वहीं मृत महिला के पति या ससुर से अर्जित संपत्ति पर पति के उत्तराधिकारियों का अधिकार होगा। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टप्रॉपर्टीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील