लाइव न्यूज़ :

कल रिलीज होगी फिल्म 'राम की जन्मभूमि', मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के वंशज ने दायर की थी याचिका!

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2019 13:21 IST

फिल्म 'राम की जन्मभूमि' फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म की कहानी विवादित राम मंदिर मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम नहीं समझते कि अयोध्या विवाद को लेकर चल रही मध्यस्थता पर इस फिल्म की रिलीज से कोई असर पड़ेगा। 'राम की जन्मभूमि' फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म की कहानी विवादित राम मंदिर मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है।

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'राम की जन्मभूमि' की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। 'राम की जन्मभूमि'  फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म में 'राम की जन्मभूमि' में आपत्तिजनक बातें दिखाई जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चिका पर दो सप्ताह के बाद सुनवाई की जाएगी। 

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि फिल्म के प्रदर्शित होने से अयोध्या भूमि विवाद में जारी मध्यस्थता प्रक्रिया पर असर होगा।

सुप्रीम कोर्ट में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर न्यायमूर्ति एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने ये फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, 'इस फिल्म से मध्यस्थता प्रक्रिया में कोई असर नहीं पड़ेगा और फिल्म के प्रदर्शन के बीच कोई संबंध नहीं है।' 

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हम नहीं समझते कि अयोध्या विवाद को लेकर चल रही मध्यस्थता पर इस फिल्म की रिलीज से कोई असर पड़ेगा। 

'राम की जन्मभूमि' फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म की कहानी विवादित राम मंदिर मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है।

याचिकाकर्ता का नाम याकूब हबीबुद्दीन तूसी है। स्वयं को मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज बताने वाले तूसी ने फिल्म ‘राम की जन्मभूमि’ के रिलीज पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया