लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी को दो हफ्तों में पंजाब से यूपी की जेल में भेजा जाए, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2021 15:33 IST

पंजाब सरकार और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को यूपी जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर मुख्तार अंसारी को यूपी जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया हैपंजाब सरकार कर रही थी यूपी सरकार की मांग, जस्टिस अशोक भूषण और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने सुनाया फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश सुनाते हुए गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी को यूपी जेल में शिफ्ट करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि दो हफ्तों के अंदर मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी की जेल में भेजा जाए ताकि वे वहां मुकदमों का सामना कर सकें। 

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अशोक भूषण और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने ये आदेश सुनाया। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी फिलहाल पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं। मुख्तार अंसारी मऊ से विधायक भी हैं। वे यूपी जेल शिफ्ट किए जाने की बात का विरोध करते रहे हैं। अंसारी ने अपने खिलाफ मामलों को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि प्रयागराज की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट अब ये तय करेगी कि अंसारी को इलाहाबाद या बांदा किस जेल में भेजा जाए।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार भी अंसारी को शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रही थी। रोपड़ जेल प्रशासन मुख्तार अंसारी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देता रहा है। वहीं, अंसारी यूपी में जान का खतरा होने की बात कहते रहे हैं।

पंजाब सरकार की क्या थी दलील

मुख्तार अंसारी उगाही के एक कथित मामले में जनवरी 2019 से ही पंजाब की जेल में बंद है। पंजाब सरकार की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने कहा था कि अंसारी पंजाब के लिए भी अपराधी है। उन्होंने कहा था कि यूपी सरकार की मांग संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन