लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला पर पहले सुनवाई, CAA और आर्टिकल 370 पर किया जा सकता है इंतजार: सुप्रीम कोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 14, 2020 08:48 IST

सबरीमाला भारत के दक्षिण राज्य, केरल में भगवान अयप्पा का मंदिर है। हर साल यहां 80 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। सुप्रिम कोर्ट के फैसले के बाद इस मंदिर में 12 से 50 साल की उम्र की महिलाएं भी अब प्रवेश कर सकती हैं। लेकिन इसका विरोध लगातार जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला पर सुनवाई के लिए तीन हफ्ते बाद का वक्त दिया था। जिसपर वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह और राजीव धवन ने आपत्ति जताई थी।सुप्रीम कोर्ट को 9 जजों की बेंच की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे कर रहे थे।

सबरीमाला विवाद पर सोमवार (13 जनवरी 2020) को सुप्रीम कोर्ट को 9 जजों की बेंच ने संकेत दिए हैं कि सबरीमाला पर अदालत पहले सुनवाई करेगी और उसके बाद नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों पर विचार करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोर्ट पहले आस्था और मौलिक अधिकारों पर फैसला पहले करेगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट को 9 जजों की बेंच की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के जाने का मामला वर्षों पुराना है। इसलिए इसका फैसला पहले करना चाहिए। सीएए और आर्टिकल 370 पर बाद में सुनवाई की जा सकती है। 

कोर्ट ने सबरीमाला पर सुनवाई के लिए तीन हफ्ते बाद का वक्त दिया था। जिसपर वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह और राजीव धवन ने आपत्ति जताई थी। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ता का कहना था कि सबरीमाला मुद्दे को बाद में सुनवाई करने से सीएए और 370 हटाने जैसे जरूरी मुद्दों पर सुनवाई के लिए वकीलों को समय नहीं मिल पाएगा।

CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीएए की वैधता को चुनौती देने वाली बड़ी संख्या में याचिकाओं पर विचार किया था और केंद्र से सुनवाई की अगली तारीख 22 जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा था। न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने आर्टिकल 370 के विशेष प्रावधानों को हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर 21 जनवरी को सुनवाई करने वाली थी।

बता दें कि सबरीमाला भारत के दक्षिण राज्य, केरल में भगवान अयप्पा का मंदिर है।  हर साल यहां 80 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। केरल के सबरीमाला पर्वत श्रृंखला पर स्थित यह मंदिर स्वामी अयप्पा को समर्पित है। सुप्रिम कोर्ट के फैसले के बाद इस मंदिर में 12 से 50 साल की उम्र की महिलाएं भी अब प्रवेश कर सकती हैं। इससे पहले सिर्फ पुरूष ही इस मंदिर और स्वामी अयप्पा के दर्शन कर सकते थे।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम