लाइव न्यूज़ :

राफेल डील की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CBI को पहले अपना घर तो ठीक करने दें

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 31, 2018 23:18 IST

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी राफेल डील को लेकर अधिवक्ता प्रशांत भूषण और पूर्व केन्द्रीय मंत्री - अरूण शौरी और यशवंत सिन्हा की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही।

Open in App

राफेल डील पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील की जांच कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराए जाने की एक याचिका पर बुधवार को कहा कि जांच एजेंसी को पहले अपना घर संभाल लेने दीजिए, उसके बाद इस विषय पर विचार किया जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण से कहा, ''पहले सीबीआई को अपना घर संभाल लेने दीजिए।'' 

प्रशांत भूषण और पूर्व केन्द्रीय मंत्री - अरूण शौरी और यशवंत सिन्हा ने दायर की थी याचिका 

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी राफेल डील को लेकर अधिवक्ता प्रशांत भूषण और पूर्व केन्द्रीय मंत्री - अरूण शौरी और यशवंत सिन्हा की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। इन तीनों ने अपनी याचिका में  अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। 

प्रशांत भूषण ने जब राफेल डील की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई से कराए जाने के सिलसिले में याचिका में किए गए अनुरोध का उल्लेख किया तो रंजन गोगई ने कहा, आपको इंतजार करना होगा। बता दें कि सीबीआई इन दिनों आंतरिक कलह से जूझ रहा है। सीबीआई के चीफ आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना दोनों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। राकेश अस्थाना पर घूस के आरोप हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने नरेन्द्र मोदी सरकार से राफेल डील को लेकर दस दिनों के अंदर मांगा जवाब 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने नरेन्द्र मोदी सरकार से  फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत का ब्योरा दस दिनों के अंदर सीलबंद लिफाफे में मांगा है। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने अपने आदेश में सरकार को कुछ छूट भी दी। सरकार ने सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि कीमत से जुड़ी सूचनाएं इतनी संवेदनशील है कि उन्हें संसद के साथ भी साझा नहीं किया गया है।

न्यायालय ने कहा कि केन्द्र सौदे के फैसले की प्रक्रिया को सार्वजनिक करे, सिर्फ गोपनीय और सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा नहीं करे।

पीठ ने कहा कि सरकार 10 दिन के भीतर ये सूचनाएं याचिकाकर्ताओं के साथ साझा करे। याचिकाकर्ता इसपर सात दिन के भीतर जवाब दे सकते हैं। न्यायालय ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 नवंबर तय की है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्टसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर