लाइव न्यूज़ :

खतना पर SC ने कहा- केवल शादी और बच्चों के लिए नहीं है महिलाओं की जिंदगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2018 09:58 IST

Female Genital Mutilation violates: बोहरा मुस्लिम समुदाय में औरतों का खतना करने की प्रथा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना पक्ष रखा है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाई: बोहरा मुस्लिम समुदाय में औरतों का खतना करने की प्रथा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना पक्ष रखा है। सोमवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि महिला की जिंदगी सिर्फ पति और बच्चों के लिए नहीं है, उसकी अपनी इच्छाएं भी हो सकती हैं।

 केवल खुद को पति को समर्पित कर देना ही कर्तव्य नहीं है। कोर्ट ने माना कि पहली नज़र में ये प्रथा महिला की गरिमा को चोट पहुंचाने वाली लगती है। कोर्ट में धार्मिक संगठनों के द्वारा खतना पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी जिस पर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई की गई थी। इस याचिका में खतना को गंभीर अपराधों की श्रेणी में रखने की अपील की गई है। 

इतना ही नहीं इसको गैरजमानती अपराधों में रखने की बात भी कही गई है। ऐसे में अब इस मामले की सुनवाई आज (मंगलवार)  को फिर से की जाएगी।वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान बोहरा मुस्लिम समुदाय में नाबालिग बच्चियों का खतना किए जाने पर सवाल उठाए हैं। 

इस सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा है कि एक महिला सिर्फ अपने पति की पसंदीदा बनने के लिए ऐसा क्यों करे? क्या वो पालतू मवेशी है? उसकी भी अपनी पहचान है। ये व्यवस्था भले ही धार्मिक हो, लेकिन पहली नज़र में महिलाओं की गरिमा के खिलाफ नजर आती है। कोर्ट में ये भी कहा गया है कि दुनियाभर में इस तरह की सभी प्रथाएं बंद हो चुकी हैं। 

इतना ही नहीं खुद इस्लाम भी मानता है, जहां रहो, वहां के कानून का सम्मान करो। यहां तक की किसी को भी बच्ची के जननांग छूने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए। आईपीसी की धारा 375 की बदली हुई परिभाषा में ये बलात्कार के दायरे में आता है। बच्ची के साथ ऐसा करना पॉक्सो एक्ट के तहत भी अपराध है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया