लाइव न्यूज़ :

पहली बार समर वेकेशन बेंच का हिस्सा होंगे सीजेआई रंजन गोगोई, 25 से 30 मई के बीच करेंगे सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 08:09 IST

समर वेकेशन बेंच में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि सीजेआई ने छुट्टियां ना ली हो। सीजेआई इससे पहले सिर्फ किसी खास मामले की सुनवाई के लिए बैठते थे। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया 25 से 30 मई तक कोर्ट में बैठेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में 25 से 30 मई के बीच लगने वाली वेकेशन बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सुनवाई करेंगे।  सुप्रीम कोर्ट 13 मई से 30 जून तक समर ब्रेक के कारण बंद रहेगी। नियमित काम एक जुलाई से शुरू होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने समर वेकेशन बेंच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का इस बार समर वेकेशन बेंच में सुनवाई करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब छुट्टी में भी सीजेआई सुनवाई करने वालें हैं। सुप्रीम कोर्ट में 25 से 30 मई के बीच लगने वाली वेकेशन बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सुनवाई करेंगे। सीजेआई समर वेकेशन में छुट्टियां ना लेकर नियमित मामलों की सुनवाई के लिए बैठेंगे। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार से समर वेकेशन बेंच बैठेगी। सुप्रीम कोर्ट 13 मई से 30 जून तक समर ब्रेक के कारण बंद रहेगी। नियमित काम एक जुलाई से शुरू होगा।

समर वेकेशन बेंच में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि सीजेआई ने छुट्टियां ना ली हो। सीजेआई इससे पहले सिर्फ किसी खास मामले की सुनवाई के लिए बैठते थे।  सुप्रीम कोर्ट में सोमवार(13 मई) से समर वेकेशन बेंच बैठेगी।  

- पहला चरण 13 से 28 मई तक होगा। 

-13 मई से 20 मई - जस्टिस इंदिरा बनर्जी और संजीव खन्ना-21 मई से 24 मई - जस्टिस अरुण मिश्रा और एमआर शाह-25 मई से 28 मई - मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एमआर शाह

-समर वेकेशन बेंच के दूसरा चरण जो 29 मई से 13 जून तक चलेगा।

-29 मई से 30 मई - मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एमआर शाह-31 मई से 2 जून - जस्टिस एल नागेश्वर राव और एमआर शाह-3 जून से 5 जून - जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​और एमआर शाह-6 जून से 13 जून - जस्टिस इंदिरा बनर्जी और अजय रस्तोगी

14 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी के तीसरे भाग के लिए अवकाश बेंच बाद में अधिसूचना जारी केरगा। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप